MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक दिन में धूप, बारिश, ठंड सब एक साथ, कई शहरों में ओलावृष्टि
अप्रैल के महीने में मप्र सहित आसपास के कई प्रदेशों का मौसम बिगड़ा हुआ है। रविवार को अमूमन प्रदेश के अधिकांश शहरों में झमाझम बारिश का दौर देखने को मिला। इंदौर, भोपाल सहित कई जिलों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली।

मप्र के अधिकांश शहरों में बारिश के चलते तीन का अधिकतम तापमान एकदम से नीचे आ गया है। कई शहरों में तो पारा सामान्य से 10 से 12 डिसे तक नीचे लुढ़क गया। इधर रविवार को दोपहर से लेकर शाम तक प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश के बाद एकदम से ठंड का अहसास होने लगा। दिन में मानसून और शाम के बाद ठंड जैसा मौसम महसूस हो रहा है।
Recommended Video

आगामी 5 दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी अनुसार अगले पांच दिन के दौरान भारत के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। लू की संभावना भी नहीं है। आगामी 48 घंटों के दौरान पश्चिमी मध्यप्रदेश में अनेक स्थानों पर वर्षा के साथ कहीं कहीं ओलावृष्टि एवं तेज़ हवाओं के साथ आंधी-तूफ़ान, आकाशीय बिजली झंझावात, अधिकतम हवा की गति 40.50 किमी प्रति घंटे की संभावना है। 5 से 7 मई 2023 तक मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं हल्की एवं माध्यम छिटपुट बारिश होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications