MP Weather Update: मौसम की करवट, बुंदेलखंड—ग्वालियर में कोहरा, कई जिलों में बारिश की संभावना
बुंदेलखंड, चंबल, ग्वालियर संभागों के कई शहर घने कोहरे के आगोश में रहे। मिनिमम विजिबिलिटी काफी कम रही। पश्चिमी डिस्टर्बेंस के कारण एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ है। हालांकि कड़ाके की ठंड का असर कम हुआ है।

MP Weather Update : मप्र में मौसम ने करवट बदली है। मौसम विभाग ने सागर, दमोह, कटनी, रीवा व सतना, जबलपुर, शहडोल सहित आसपास के इलाकों में बारिश व बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इन इलाकों के अधिकांश शहरों में घरा और मध्यम कोहरा छाया रहा। सुबह जब लोगों की आंख खुली तो शहर घने कोहरे के आगोश में डूबे हुए थे। हालांकि प्रदेश में किसी भी जिले में तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई है।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी अनुसार प्रदेश में जबलपुर, शहडोल, सागर सहित विंध्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती हैं बीते रोज प्रदेश में दमोह, कटनी, सतना, रीवा के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई थी। आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना बन रही है। गणतंत्र दिवस के आसपास बारिश हो सकती है। मालवा के इलाके में मौसम साफ रहेगा। इधर मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को रविवार को सागर, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश और बादल छाए रहे।
दतिया -ग्वालियर को छोड़ बाकी शहरों में पारा 10 के ऊपर
रविवार को मप्र के अधिकांश शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है। दतिया में 8 तो ग्वालियर में 8.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इधर बैतूल में 15, नर्मदापुरम में 16.4 खंडवा में 14, भोपाल में 13.6, जबलपुर में 14 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
Recommended Video
प्रदेश के इन शहरों में कोहरे का असर रहा
मप्र के छतरपुर, कटनी, दमोह, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, दतिया, मुरैना, और भोपाल जिलों में आज हल्के से मध्यम कोहरा रहा। खजुराहो में सबसे कम विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर रही। भोपाल एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 800 मीटर रही। दतिया, दमोह और शिवपुरी में यह 500 से 1000 मीटर रही।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications