MP Weather Update: तापमान में गिरावट, पचमढ़ी दूसरा सबसे ठंडा जिला, पहले का नाम जानकर चौंक जाएंगे आप
मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में जोरदार ठंड ने दस्तक दे दी है। पारे में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश में लगातार दूसरे दिन सबसे ठंडी रात ग्वालियर की राही। ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया।
ग्वालियर का पारा पचमढ़ी से भी कम रिकॉर्ड हुआ है। पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में विजिबिलिटी भी घटकर आधी रह गई है।

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर शैलेंद्र नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर में तापमान तेजी से गिरने का कारण उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाएं हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मध्य प्रदेश में उत्तर भारत की ओर से सर्द हवाएं आ रही हैं। अभी उत्तर भारत के कुछ स्थानों में बारिश तो कुछ स्थानों में बर्फबारी का असर दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि अब मध्य प्रदेश का मौसम भी ठंडा होने लगा है।
मध्य प्रदेश में 34 स्थान में दर्ज होने वाले तापमान के अनुसार 19 जिले ऐसे हैं। जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तरी और उत्तर पूर्वी बना हुआ है। इन्हीं हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आ रही है।
प्रमुख जिलों के न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान ग्वालियर में 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पचमढ़ी में 11.6, दतिया में 12, गुना में 12.6, उमरिया और मलाजखंड में 12.6, छतरपुर के नौगांव में 12.5, भोपाल में 15, इंदौर में 15, जबलपुर में 13 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।












Click it and Unblock the Notifications