MP Weather: सर्द हवाओं ने पकड़ी रफ्तार, इन जिलों में ठंड दिखाएगी असर
MP Weather: प्रदेश में सर्द हवाओं का कहर लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां लगातार बढ़ते सर्द हवा के कहर के चलते अब ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, दमोह, गुना, निवाड़ी, अशोकनगर और सागर जिलों में ठंड का कहर बरपा है, जहां इन सभी शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश के अधिकतर हिस्से में कोहरा नजर आ रहा था, तो वहीं सुबह से कोहरे की चादर में कई शहर लिपटे हुए नजर आ रहे हैं। मध्य प्रदेश के भोपाल, उज्जैन, शाजापुर, धार, देवास, इंदौर, बड़वानी खरगोन और खंडवा जिले में कोहरा छाया हुआ है, तो वहीं आने वाले चार दिनों में इन शहरों में मावठा पड़ने के आसार भी जताई जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप दिखाई देने लगा है, जहां मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में लगातार सर्द हवाओं का कहर बढ़ता चला जा रहा है। मध्य प्रदेश के लगभग 8 से ज्यादा शहर शीत लहर की चपेट में नजर आ रहे हैं। सर्द हवाओं के बढ़ते कहर के बाद अब स्कूलों के टाइमिंग बदल दिए गए हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले 4 से 5 दिनों तक इसी तरह का मौसम मध्य प्रदेश में बना रहेगा, जहां मध्य प्रदेश के लगभग 8 से ज्यादा जिलों में शीत लहर असर दिखाएगी।वहीं लगातार बढ़ते शीत लहर के प्रकोप के चलती, अलग-अलग जिलों में सर्द हवाओं का कहर देखने मिलेगा।
मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं का सितम देखने मिल रहा है, जहां मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार सर्द हवा रफ्तार पकड़ रही है। सर्द हवाओं की रफ्तार कुछ इस कदर बढ़ रही है कि, लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
इंदौर के लिए सोमवार की रात बेहद सर्द रही, जहां तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था। न्यूनतम तापमान में लगातार हो रही गिरावट के बाद अब ठिठुरन महसूस की जा रही है, जहां लगातार बढ़ती ठिठुरन अब लोगों को परेशान कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications