MP Weather News: सर्द हवाओं का सितम, इन शहरों में बदला स्कूल टाइमिंग
MP के कई अंचलों में बेमौसम हुई बारिश के चलते ठंड भी अब बढ़ने लगी है, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हुआ था, जहां प्रदेश भर में तेज हवा के साथ ठंड का असर देखने को मिला। वहीं प्रदेश के आधा दर्जन जिलों में बारिश भी हुई, जिसके चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूली शिक्षा विभाग ने नर्सरी से लेकर पांचवी और आंठवी तक के बच्चों के स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया है, जहां अब नर्सरी से पांचवी और आठवीं तक की क्लासेस 10 बजे के बाद से लगेंगी।

आदेश में लिखी ये बात
ऐसे समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय जो जल्दी सुबह से संचालित होते हैं ये प्रातः 10.00 बजे से संचालित होंगे। 2 दो पालियों में संचालित होने वाले शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय भी प्रात 10.00 बजे से संचालित किय जाएंगे। ऐसे शासकीय विद्यालय जो प्रातः 10.30 से संचालित होते हैं, ये यथावत निर्धारित समय-सारणी अनुसार संचालित होंगे। कक्षा 6 से 12 वी तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय सारणी अनुसार होगा। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।
लगातार बढ़ रही ठंड
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मौसम ठंडा हो चुका है, जहां लोग इस ठंड के मौसम से निजात पाने के लिए तरह-तरह की कवायद करते नजर आ रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है, जहां मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में भी मौसम का बदलाव देखने मिल रहा है। मालवा निमाड़ अंचल के इंदौर, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और अलीराजपुर जैसे संभागों में सर्द हवा धीरे-धीरे बढ़ती चली जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह से सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने की संभावना जताई है।
ये भी पढ़े- MP Weather News: कड़ाके की ठंड का फसलों पर असर, बचाव के लिए किसान अपनाएं ये उपाय












Click it and Unblock the Notifications