MP Weather News: कड़ाके की ठंड का फसलों पर असर, बचाव के लिए किसान अपनाएं ये उपाय

प्रदेश में सर्द हवाओं का कहर लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां लगातार बढ़ते सर्द हवा के कहर के चलते अब ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, दमोह, गुना, निवाड़ी, अशोकनगर और सागर जिलों में ठंड के साथ-साथ बारिश का डबल अटैक हुआ है, जहां इन्हें सभी शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना चलाई जा रही है।

MP में कड़ाके की ठंड अपना असर दिखा रही है, जहां लगातार बढ़ती ठंड का असर अब फसलों पर देखने मिल रहा है। इस बीच कृषि विभाग के उप संचालक आरपीएस नायक ने किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की है।

Ujjain

कृषि विभाग के उप संचालक आरपीएस नायक ने बताया की, जिस दिन आकाश पूर्णतया साफ हो, वायु में नमी की अधिकता हो, कड़ाके की सर्दी हो, सायंकाल के समय हवा में तापमान ज्यादा-कम हो एवं भूमि का तापमान शून्य डिग्री सेंटीग्रेट अथवा इससे कम हो जाए, ऐसी स्थिति में हवा में विद्यमान नमी जल वाष्प संघनीकृत होकर ठोस अवस्था में (बर्फ) परिवर्तित हो जाता है। इसके साथ ही पौधों की पत्तियों में विद्यमान जल संघनित होकर बर्फ के कण के रूप में परिवर्तित हो जाते हैं जिससे पत्तियों की कौशिका भित्ती क्षतिग्रस्त हो जाती है जिससे पौधों की जीवन प्रक्रिया के साथ-साथ उत्पादन भी प्रभावित होता है। पाला से बचाव के उपाय-पाला पड़ जाने पर नुकसान की संभावना अत्यधिक होती है।

पाले की संभावना पर रात में खेत में 6-8 जगह पर धुआं करना चाहिये। यह धुआं खेत में पड़े घास-फूस अथवा पत्तियां जलाकर भी किया जा सकता है। यह प्रयोग इस प्रकार किया जाना चाहिये कि धुआं सारे खेत में छा जाए तथा खेत के आसपास का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक आ जाए। इस प्रकार धुआं करने से फसल का पाले से बचाव किया जा सकता है।

पाले की संभावना होने पर खेत की हल्की सिंचाई कर देना चाहिये। इससे मिट्टी का तापमान बड़ जाता है तथा नुकसान की मात्रा कम हो जाती है। सिंचाई बहुत ज्यादा नहीं करनी चाहिये तथा इतनी ही करनी चाहिये जिससे खेत गीला हो जाए।

रस्सी का उपयोग भी पाले से काफी सुरक्षा प्रदान करता है। इसके लिये दो व्यक्ति सुबह-सुबह (जितनी जल्दी हो सके) एक लंबी रस्सी को उसके दोनों सिरों से पकड़ कर खेत के एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक फसल को हिलाते चलते हैं। इससे फसल पर रात का जमा पानी गिर जाता है तथा फसल की पाले से सुरक्षा हो जाती है।

ये भी पढ़े- MP Weather News: सर्द हवाओं का सितम, इन शहरों में बढ़ेगी ठिठुरन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+