MP Weather Update: मानसून की जोरदार आमद, पूरे प्रदेश पर छाया, झमाझम बारिश शुरू, प्रशासन ने की तैयारी

मानसून ने इस दफा मप्र में जोरदार आमद दर्ज कराई है। महज 48 घंटों में पूरी ताकत से आगे बढ़ रहे मानसून से पूरे प्रदेश को अपने आगोश में ले लिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश का अलर्ट भी दिया गया है। इधर प्रशासन ने मानसून के मद्देनजर अहतियात सारी तैयारी पूरी कर ली हैं।

MP_मानसून की जोरदार आमद, पूरे प्रदेश पर छाया, झमाझम बारिश शुरू

मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार पूरे मध्यप्रदेश में मानसून छा गया है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। सोमवार को छिंदवाड़ा, सिवनी जिलों में अतिभारी बारिश हो सकती है। यहां 200 मिलीमीटर तक बारिश की आशंका है।

मानसून ने मध्यप्रदेश में एंट्री के कुछ ही घंटों में पूरे प्रदेश को अपने आगोश में ले लिया है। रविवार को पूरे प्रदेश में मानसून छा गया है। इसके साथ ही राजधानी सहित कई शहरों में झमाझम वर्षा का दौर भी शुरू हो गया है। सोमवार से प्रदेश के अधिकतर जिलों में गरज-चमक के साथ झमाझम वर्षा का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। रविवार दोपहर बाद भोपाल में तेज बारिश होने लगी। जिससे कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। जबलपुर, ग्वालियर, उमरिया, भिंड, गुना, खजुराहो, रायसेन, शिवपुरी, मंडला और सागर समेत कई जिलों में बारिश हुई है। रविवार को भोपाल में करीब 3 इंच, जबलपुर सवा इंच बारिश हुई है। सोमवार को छिंदवाड़ा और सिवनी में अति भारी बारिश होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल में पौने तीन इंच बारिश

Bhopal 70.0
Jabalpur 39.0
Jabalpur 22.2
Guna 16.0
Khajuraho 8.8
Raisen 5.0
Malanjkhand 5.0
Shivpuri 3.0
Mandla 3.0
Sagar 3.0
Guna 17.0
Gwalior 0.1

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+