MP Weather: एमपी में आसमान से बरसेगी 'आग', 3 दिनों तक 25 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, मौसम का ताजा अपडेट
MP Weather Update Heat Wave Alert: मध्य प्रदेश में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। लगभग हर जिले में तपती धूप आग बरसा रही है। इसमें भी गर्मी की वजह से सबसे ज्यादा बुरी हालत दतिया जिले की है।
एक ओर जहां पूरे मध्य प्रदेश के जिलों में 40 डिग्री के आसपास या उससे अधिक है। वहीं अकेले दतिया जिले का तापमान 47 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी की है।

हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 25 जिलों में लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। इसी के साथ मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर चेतावनी और तीन दिन का अलर्ट जारी किया है।
इसके तहत 22 मई तक इन जिलों में इसी तरह से हीट वेव रहने वाली है। कुछ दिनों पहले राज्य के कुछ जिलों में बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिली थी। लेकिन अब फिर से मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया और सभी जिलों में भीषण गर्मी ने अपना प्रकोप पर पा रहा है। ये कहना गलत नहीं होगा कि प्रदेश में गर्मी के थर्ड डिग्री टॉर्चर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
देश का तीसरा सबसे गर्म जिला बना दतिया
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के तापमान की रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा तापमान दतिया जिले का रहा, जो 47 डिग्री के पार था। मौसम विभाग ने बताया कि दतिया देश का तीसरा सबसे ज्यादा तापमान वाला जिला है। वहीं इंदौर में 43.1, ग्वालियर में 45.5, गुना में 45.5, धार में 44.4, खजुराहो में 44.8, सागर में 43.4 और भोपाल में 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications