MP Weather: इन जिलों में दिखेगा ठंड का असर, सर्द हवाएं बरपाएगी कहर
मध्यप्रदेश में अब धीरे-धीरे मौसम बदलता चला जा रहा है, जहां ठंड की दस्तक मध्यप्रदेश में हो चुकी है। प्रदेश के लगभग सभी जिले जिनमें मुख्य रुप से राजधानी भोपाल और इंदौर समेत तमाम इलाकों में अब गुलाबी ठंड की दस्तक के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में सर्द दवाओं की रफ्तार तेज होगी, जहां सर्द दवाओं की रफ्तार तेज होने के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

नवंबर का महीना अब बीतने को है, जहां नवंबर के महीने में मौसम का मिजाज भी बदला हुआ नजर आ रहा है। वहीं अब नवंबर माह की बात करें तो नवंबर माह के दूसरे सप्ताह से असरदार ठंड मध्य प्रदेश में देखने मिली, जहां लोगों की कंपकंपी छूटेगी। नवंबर के दूसरे सप्ताह से सर्द हवाएं रफ्तार पकड़ेगी, जिसके चलते मध्य प्रदेश के लोगों को ठंड का एहसास करवाएगी।
मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं का कहर देखने मिलेगा, जहां लगातार प्रदेश की ओर आगे बढ़ रही सर्द हवाओं की रफ्तार अब प्रदेश को ठंडा करेगी। इसके साथ ही मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मालवा-निमाड़ संभाग में सर्द हवाओं का असर देखने मिलेगा।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो सर्द हवाओं का असर प्रमुख तौर पर इंदौर, उज्जैन, रतलाम, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर और अलीराजपुर जैसे जिलों में देखने मिलेगा, जहां पहाड़ी क्षेत्र से आ रही बर्फीली हवा इन जिलों का तापमान कम करेंगी, और ठंड बढ़ाएंगी।
मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं ने दस्तक दे दी है, जहां सर्द दवाओं की दस्तक के साथ ही मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ठिठुरन महसूस होने लगी है। सुबह-शाम, गुलाबी ठंड के साथ-साथ ठिठुरन का एहसास लोगों को होने लगा है। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में पारा 10 डिग्री तक पहुंच चुका है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो जैसे-जैसे सर्द हवाओं की रफ्तार आगे बढ़ेगी, वैसे ही अलग-अलग जिलों में सर्द हवाएं अपना असर दिखाएंग। इसी के साथ सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ते ही मौसम का मिजाज ठंडा होने लगेगा।
ये भी पढ़े- Indore Weather: इंदौर में कड़ाके की ठंड बरपाएगी कहर, क्या मावठे का दिखेगा असर, जानिए












Click it and Unblock the Notifications