MP Weather: सर्द हवाओं की दस्तक से लुढ़का पारा, इन जिलों में ठंड का कहर
मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं ने दस्तक दे दी है, जहां सर्द दवाओं की दस्तक के साथ ही मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ठिठुरन महसूस होने लगी है। सुबह-शाम, गुलाबी ठंड के साथ-साथ ठिठुरन का एहसास लोगों को होने लगा है। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में पारा 10 डिग्री तक पहुंच चुका है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो जैसे-जैसे सर्द हवाओं की रफ्तार आगे बढ़ेगी, वैसे ही अलग-अलग जिलों में सर्द हवाएं अपना असर दिखाएंग। इसी के साथ सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ते ही मौसम का मिजाज ठंडा होने लगेगा।

मध्यप्रदेश में अब धीरे-धीरे मौसम बदलता चला जा रहा है, जहां लगातार भारी बारिश के बाद अब गुलाबी ठंड की दस्तक मध्यप्रदेश में हो चुकी है। प्रदेश के लगभग सभी जिले जिनमें मुख्य रुप से राजधानी भोपाल और इंदौर समेत तमाम इलाकों में अब गुलाबी ठंड की दस्तक के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
आमतौर पर गुलाबी ठंड की दस्तक दीपावली के बाद से मानी जाती है, लेकिन अबकी बार दीपावली होते ही गुलाबी ठंड ने प्रदेश में अपनी दस्तक दे दी है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 15 नवंबर के बाद से सर्द दवाओं की रफ्तार तेज होगी, जहां सर्द दवाओं की रफ्तार तेज होने के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
नवंबर का महीना शुरू हो चुका है, जहां नवंबर के महीने में मौसम का मिजाज भी बदला हुआ नजर आ रहा है। वहीं अब नवंबर माह की बात करें तो नवंबर माह के दूसरे सप्ताह से असरदार ठंड मध्य प्रदेश में देखने मिलेगी, जहां लोगों की कंपकंपी छूटेगी। नवंबर के दूसरे सप्ताह से सर्द हवाएं रफ्तार पकड़ेगी, जिसके चलते मध्य प्रदेश के लोगों को ठंड का एहसास करवाएगी।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो नवंबर माह में बारिश की कोई संभावना नहीं है। यही कारण है की, मौसम साफ नजर आएगा। वहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, या फिर बादल बन सकते हैं, तेज बारिश की किसी तरह की कोई संभावना नवंबर में नजर नहीं आ रही। वहीं नवंबर के दूसरे सप्ताह से सर्द हवाओं के रफ्तार पकड़ने के चलते मध्य प्रदेश का मौसम ठंडा नजर आएगा.
ये भी पढ़े- Indore Weather: कड़ाके की ठंड का इंतजार हुआ पूरा, इस दिन से सर्द हवा बरपाएगी कहर












Click it and Unblock the Notifications