Indore Weather: कड़ाके की ठंड का इंतजार हुआ पूरा, इस दिन से सर्द हवा बरपाएगी कहर
मध्य प्रदेश में अब जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है, जहां सर्द हवाओं का कहर अब प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में देखने मिलेगा। वहीं सर्द हवाओं की बढ़ती रफ्तार के चलते कड़ाके की ठंड मध्य प्रदेश में महसूस होगी।
मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ती सर्द हवाओं का कहर अब और तेज होने की संभावना जताई जा रही है, जहां पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों का मौसम बदलने की संभावना है। इसी के चलते मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सर्द हवाओं का कहर महसूस हो सकता है।

मध्यप्रदेश में अब धीरे-धीरे मौसम बदलता चला जा रहा है, जहां लगातार भारी बारिश के बाद अब गुलाबी ठंड की दस्तक मध्यप्रदेश में हो चुकी है। प्रदेश के लगभग सभी जिले जिनमें मुख्य रुप से राजधानी भोपाल और इंदौर समेत तमाम इलाकों में अब गुलाबी ठंड की दस्तक के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
आमतौर पर गुलाबी ठंड की दस्तक दीपावली के बाद से मानी जाती है, लेकिन अबकी बार दीपावली होते ही गुलाबी ठंड ने प्रदेश में अपनी दस्तक दे दी है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 15 नवंबर के बाद से सर्द दवाओं की रफ्तार तेज होगी, जहां सर्द दवाओं की रफ्तार तेज होने के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
नवंबर का महीना शुरू हो चुका है, जहां नवंबर के महीने में मौसम का मिजाज भी बदला हुआ नजर आ रहा है। वहीं अब नवंबर माह की बात करें तो नवंबर माह के दूसरे सप्ताह से असरदार ठंड मध्य प्रदेश में देखने मिलेगी, जहां लोगों की कंपकंपी छूटेगी। नवंबर के दूसरे सप्ताह से सर्द हवाएं रफ्तार पकड़ेगी, जिसके चलते मध्य प्रदेश के लोगों को ठंड का एहसास करवाएगी।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो नवंबर माह में बारिश की कोई संभावना नहीं है। यही कारण है की, मौसम साफ नजर आएगा। वहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, या फिर बादल बन सकते हैं, तेज बारिश की किसी तरह की कोई संभावना नवंबर में नजर नहीं आ रही। वहीं नवंबर के दूसरे सप्ताह से सर्द हवाओं के रफ्तार पकड़ने के चलते मध्य प्रदेश का मौसम ठंडा नजर आएगा।
दीपावली का पर्व संपन्न होते ही मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है, जहां अब धीरे-धीरे ठंड का एहसास होने लगा है, लगातार तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके चलते अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जताई जा रही संभावनाओं के आधार पर माना जाए तो आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी जिसके चलते ठंड बढ़ने की संभावना है। उधर, तापमान में दर्ज की जा रही गिरावट के चलते सुबह और रात के समय ठंड का अहसास होने लगा है जहां आने वाले दिनों में यह अहसास, और भी बढ़ता चला जाएगा।
ये भी पढ़े- Indore Weather: इंदौर में कड़ाके की ठंड बरपाएगी कहर, क्या मावठे का दिखेगा असर, जानिए












Click it and Unblock the Notifications