सर्द हवाओं, घने कोहरे ने किया नए साल का स्वागत, अब बढ़ेगी सर्दी

बुंदेलखंड सहित मप्र के अधिकांश हिस्सों में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सागर, छतरपुर, दमोह, से लेकर दतिया-ग्वालियर तक धुंध और घने कोहरे की चादर में लिपटी नए साल की पहली सुबह हुई हैं पारा भी नीचे आया हैं।

sagar Mousam

MP Weather Update: नए साल की शुरुआत के साथ ही मौसम ने भी अपना रंग जमा दिया है। कड़ाके की सर्दी का इंतजार कर रहे लोगों की साल के पहले दिन सुबह जब आंख खुली तो बाहर सुहाना और सर्द मौसम था। कोहरे की चादर में लिपटी धरती सूर्य की पहली किरण का स्वागत कर रही थी। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी मध्यप्रदेश में घना कोहरा का असर रहा है। आगामी दिनों में कड़ाके की ठंड अपना असर दिखाएगी।

बुंदेलखंड, ग्वालियर और चंबल क्षेत्र में रविवार को अचानक से मौसम ने पलटी मारी ओर घने कोहरे के साथ ठंड ने वापसी की है। नए साल के पहले दिन ही सुहाना और सर्द मौसम देखकर लोग भी रोमांचित हो रहे हैं। इलाके के पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह के समय हिल स्टेशन सा नजारा दिख रहा था। मौसम विभाग द्वारा साझा की गई जानकारी अनुसार दतिया इलाके में सबसे घना कोहरा था, जहां विजिबिलिटी महज 50 मीटर तक ही थी, जबकि खजुराहो, सागर जैसे इलाके में यह 200 से 1000 मीटर तक दृश्यता रही।

sagar Mousam

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तरभारत में पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद अब इस असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। पहाड़ों की ठंड अब मैदानी इलाकों में उतरेगी और जमकर ठिठुराएगी। सर्द मौसम का दूसरा दौर शुरु हो गया है। आगामी दो से चार दिन में पारा और नीचे लुढ़केगा। सर्द और बर्फीली हवाएं, पूर्वी और पश्चिमी मध्यप्रदेश के खूब ठिठुराएंगी।

इन जिलों में लुढ़का रात का पारा

Recommended Video

      MP Weather Update: तीन जिलों को छोड़ बाकी में पारा 10 के पार, दो दिन बाद फिर लौटेगी ठंड

      दतिया - 5.4 डिसे
      ग्वालियर - 6.8
      पचमढ़ी - 6.4
      दमोह - 8.0
      नौगांव - 8.8
      सागर - 7.6
      सतना - 7.8
      उमरिया - 7.3
      मलांजखंड - 8.8
      -----------------------------

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+