MP Weather: मौसम के बिगड़े मिजाज का असर, क्या फिर से बारिश और ओला बरपाएगा कहर, जानिए
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां गर्मी का आगाज होते-होते अब ठंड ने यू-टर्न ले लिया है। ठंडी हवा के रफ्तार पकड़ने के बाद अब प्रदेश के कुछ हिस्सों में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, तो वहीं हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाओं का दौर भी जारी है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों में देखा जा रहा है, जहां इसी के चलते मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवा रफ्तार पकड़ रही है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आगामी 15 मार्च तक मौसम का मिजाज ठंडा ही बना रहेगा, जहां 6 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर 10 मार्च तक रहने की संभावना है। गर्मी का असर 20 मार्च के बाद महसूस होने लगेगा, जहां मार्च के आखिरी सप्ताह में तापमान 35 डिग्री के आसपास पहुंचेगा।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में भी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में इसी तरह बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, ट्रफ लाइन बनने के चलते मौसम में यह परिवर्तन देखने मिल रहा है, जिसका असर मध्य प्रदेश के जबलपुर, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा और बैतूल के साथ-साथ सिवनी में देखने मिला।
कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा था, जिसके चलते बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने मिला था। बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था, जहां किसानों के खेतों में खड़ी फसलें आड़ी हो गई थी। इसी के साथ-साथ कई किसानों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई। वहीं इसके बाद अब किसानों की खराब फसलों का मुआवजा देने के लिए सर्वे का काम जारी है, जहां अधिकारी खेतों में पहुंचकर सर्वे करते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढे़- MP Weather: इंदौर और भोपाल में हुई बारिश, अब इन जिलों में बरसेंगे बदरा, गिरेंगे ओले












Click it and Unblock the Notifications