MP में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में सर्द हवाओं के साथ होगी बरसात

MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां बदलते मौसम के बीच प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। वहीं कुछ जिलों में हल्की बारिश हो रही है।

मध्य प्रदेश के आसपास के राज्यों में बदले हुए मौसम का असर मध्य प्रदेश में देखने मिल रहा है। उधर, पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के बाद अब मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं रफ्तार पकड़ेगी, जहां सर्द हवाओं के रफ्तार पकड़ते ही मैदानी इलाकों में ठंड महसूस की जाएगी। इसी के साथ मध्य प्रदेश में भी ठंड बढ़ने का अनुमान मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जताया गया है।

Indore

मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है, जहां मध्यप्रदेश में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो ठंड के मौसम में एक बार फिर मावठा गिरेगा, जिसके बाद ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है,

फिलहाल, मध्य प्रदेश में तापमान गिरता चला जा रहा है, जिसके चलते इंदौर में ठंड बढ़ रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मौसम ठंडा हो चुका है, जहां लोग इस ठंड के मौसम से निजात पाने के लिए तरह-तरह की कवायद करते नजर आ रहे हैं।

मौसम विभाग की ओर से जताई गई संभावना पर यदि नजर डालें तो प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जिसमें मुख्य तौर पर ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल, इंदौर खंडवा और धार जैसे जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं एक बार फिर हल्की बारिश होती है तो ठंड बढ़ने की संभावनाएं प्रबल हो जाएंगी। फिलहाल, तापमान काफी कम होता चला जा रहा है, जिसके चलते ठंड बढ़ रही है, वहीं अब यदि एक बार फिर मावठा गिरता है तो तापमान में कमी दर्ज की जाएगी, और सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी।

क्या होता है मावठा?

मध्य प्रदेश में ठंड के बीच जब बारिश होती है तो उसे मावठा या मावठे की बारिश कहा जाता है। सामान्य तौर पर मावठा ठंड के समय गिरता है, जहां दिसंबर और जनवरी में मावठे की बारिश होती है। मावठे की बारिश के बाद मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ जाती है, जहां तापमान लगातार कम होता चला जाता है। मध्य प्रदेश के मालवांचल में मावठा शब्द बेहद लोकप्रिय है, जहां इसे ठंड में हो रही बारिश के लिए उपयोग किया जाता है।

ये भी पढ़े- Indore Weather: सर्द हवाओं का सितम, इंदौर में ठंड दिखाएगी असर, आगे ऐसा रहेगा मौसम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+