MP Weather News: अगले 3 घंटे में धार-इंदौर और उज्जैन सहित कई शहरों में चलेगी आंधी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
MP Weather News: अगले 3 घंटों में मध्य प्रदेश के धार, डिंडोरी, इंदौर, पंढुर्ना, रतलाम, सिवनी, और उज्जैन में अलग-अलग स्थानों पर बिजली के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।
वहीं आज प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच कई जिलों में मौसम का परिवर्तन भी देखा गया है। इंदौर, रतलाम, धार, छिंदवाड़ा, कटनी और विदिशा में बारिश हुई है, और रतलाम में ओले भी गिरे हैं। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग ने 37 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। कहीं आंधी-गरज चमक सकती है, और कहीं बारिश भी हो सकती है। वहीं, ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज, और सीधी में दोपहर तक तेज गर्मी और शाम को आंधी चल सकती है।
मौसम वैज्ञानिक ने दी जानकारी
IMD, भोपाल के वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया है कि 'पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन, और ट्रफ लाइन के कारण प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर चल रहा है। कुछ जिलों में गर्मी का असर भी है। आने वाले दिनों में भी इस तरह का मौसम जारी रहेगा। मानसून की गति में भी तेजी है, और ऐसा लगता है कि यह मध्यप्रदेश में जल्दी ही पहुंचेगा।'












Click it and Unblock the Notifications