MP Weather: प्रदेश में 2 मौसम तंत्र सक्रिय, इंदौर, भोपाल समेत 26 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD की चेतावनी

MP ka mausam: मध्य प्रदेश में बारिश का नया सिस्टम एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। ऐसे में गुरुवार से प्रदेश में फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन प्रदेश में तेज बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों से मानसून में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। पचमढ़ी में पारा 20 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि बांग्लादेश में कम दबाव का क्षेत्र बना है। एक ट्रफ लाइन पुरुलिया, श्रीगंगानगर, देहरी, रोहतक और उरई होते हुए इस कम दबाव के क्षेत्र तक गई है।

MP Weather

इसके अलावा अरब सागर, गुजरात, झारखंड में चक्रवात बने हुए हैं‌। वहीं, जम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है। मौसम विभाग का कहना है कि एक-दो दिन में बंगाल की खाड़ी में भी चक्रवात बनने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इन सब परिस्थितियों की वजह से प्रदेश में झमाझम बारिश होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के बुरहानपुर, शिवपुरी, खंडवा, गुना, खरगोन, शाजापुर, मंडला, उज्जैन, बालाघाट, आगर-मालवा, सिवनी, रतलाम, छिंदवाड़ा, मंदसौर, पांढुर्णा, नीमच, अशोकनगर, बड़वानी, निवाड़ी, देवास, टीकमगढ़, इंदौर, पन्ना, सीहोर, दमोह और बैतूल में भारी बारिश होगी। जबकि, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनेगी।

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में एक साथ दो मानसून सिस्टम सक्रिय हैं। इससे पूर्वी पश्चिमी मध्य प्रदेश भीग रहे हैं। अगले 2 दिनों तक बेतूल, हरदा खंडवा, सीहोर, नर्मदापुरम, अलीराजपुर झाबुआ सहित 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट आसार बनते दिखाई दे रहे हैं।

राजधानी भोपाल एक घंटे में एक इंच पानी बरस गया। रात भर में यहां 2 इंच के करीब बारिश हुई। बालाघाट के परसवाड़ा में पांच इंच, रीवा के हनुमान में पांच इंच, ग्वालियर की घाटी गांव में 4 इंच बारिश दर्ज की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+