MP के कल्याणपुरा SHO केएल डांगी ने लोगों को 'गब्बर स्टाइल' में दी चेतावनी, देखें वायरल VIDEO
झाबुआ। मध्य प्रदेश पुलिस के एक थानाधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में थानाधिकारी लोगों को सदाबहार फिल्म शोले की गब्बर की स्टाइल में कानून व्यवस्था बनाए रखने की चेतावनी देते नजर आ रहे हैं।

केएल डांगी, एसएचओ, कल्याणपुरा
बता दें कि वीडियो मध्य प्रदेश के झाबुओ जिले के कल्याणपुरा पुलिस थाना इलाके का है। वीडियो में खुद कल्याणपुरा थानाधिकारी केएल डांगी दिखाई दे रहे हैं, जो पुलिस की गाड़ी पर लाउडस्पीकर के जरिए चेतावनी देते हैं।
Recommended Video

चेतावनी में क्या बोले डांगी?
थानाधिकारी केएल डांगी लाउडस्पीकर पर बोलते हैं कि कल्याणपुरा में 50-50 किलोमीटर की दूरी पर जब बच्चा रोता है तो मां कहती है चुप हो जा बेटा नहीं तो डांगी आ जाएगी। वीडियो कब और किस जगह का यह पता नहीं चल पाया है।
एसएचओ केएल डांगी को नोटिस
केएल डांगी का यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार एएसपी आनंद सिंह ने बताया कि थानाधिकारी केएल डांगी के इस वायरल वीडियो के बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications