Lok Sabha Election 2024: भगवान मातंगेश्वर के आशीर्वाद से सभी 29 सीटों पर खिलेंगे कमल के फूल- विष्णुदत्त शर्मा

मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया के साथ हुई चर्चा में कहा कि जनता का आशीर्वाद पहले से ही उन्हें मिल रहा है, और भगवान मतंगेश्वर की कृपा से प्रदेश की सभी 29 सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आएंगी। प्रदेश की जनता सभी 29 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देकर कमल के फूल खिलाएगी। श्री शर्मा ने कहा कि खजुराहो लोकसभा सीट के अलावा समूचे बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश की जनता भी भाजपा को समर्थन देती रही है।

उन्होंने कहा कि बीते सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने मध्य प्रदेश में अनेक विकास कार्यों को

MP VD Sharma says With blessings of Lord Matangeshwar BJP will win 29 Lok Sabha elections in 2024

शर्मा ने विश्वास जताया कि जनता विकास के इन प्रयासों को अपना आशीर्वाद देगी, और भाजपा के कार्यकर्ता मिलकर जीत का नया इतिहास रचेंगे, जिसमें कांग्रेस पार्टी और उसके प्रतिद्वंद्वी कहीं दिखाई नहीं देंगे।

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भगवान शिव शंकर सदा शाश्वत हैं। वे सदासर्वदा जीव मात्र की रक्षा करते हैं। इसलिए ही उन्हें महाकाल के रूप में संबोधित किया जाता है। प्रलय उनकी सहज क्रीड़ा है तो जीवनदान उनकी स्मृत मुस्कान भी है। वे जल और विल्व पत्र से प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए भोले भंडारी हैं। वृषभ को वाहन के रूप में स्वीकार करने वाले अमंगल रूप में दिखने पर भी भक्तों का सदैव कल्याण करते हैं। इसलिए ही उन्हें मंगल भवन अमंगलहारी कहा जाता है।

खजुराहो लोकसभा का हर बूथ मोदी बूथ बनेगा

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि देश में प्रदेश संगठन को सबसे अच्छा संगठन माना जाता है। खजुराहो लोकसभा का हर बूथ को मोदी बूथ बनाया जाएगा। लोकसभा चुनाव की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। हमें जिले से लेकर शक्ति केंद्र तक की रचना पर काम करना है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान मोदी जी ने प्रारंभ किया था। इस अभियान के कारण मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 48 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त हुए हैं। अब हमें 10 प्रतिशत और वोट बढ़ाना है। पार्टी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त कर इतिहास बनाया है। इसी तरह अब लोकसभा चुनाव में भी जीत का इतिहास कायम करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+