Vande Bharat Train: पहले सफर में सीनियर सिटीजन, पुरस्कार प्राप्त व्यक्तियों को मुफ्त यात्रा
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मप्र की राजधानी भोपाल से दिल्ली तक के पहले सफर पर निकलेगी। पहले दिन यह ट्रेन ट्रायल के तौर पर चलेगी जो बीना, झांसी और ग्वालियर, आगरा स्टेशन पर भी रुकेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरीझंडी दिखाकर पहले सफर पर रवाना करेंगे। पहले दिन इस ट्रेन में सीनियर सिटीजन, सरकार से पुरस्कार प्राप्त लोग और रिटायर्ड रेलवे कर्मचारियों को मुफ्त यात्रा की छूट दी गई है। पहले दिन ट्रेन को बीना में अतिरिक्त स्टापेज दिया गया है।
मध्य प्रदेश को शनिवार दोपहर में पहली वंदे भारत ट्रेन मिल जाएगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 2.30 बजे ट्रेन को हरीझंडी दिखाएंगे। पहले दिन यह ट्रेन ट्रायल के तौर पर दिल्ली तक का सफर करेगी। ट्रेन भोपाल के बाद बीना, झांसी और ग्वालियर स्टेशन पर रुकेगी। ग्वालियर के बाद आगरा स्टेशन पर भी इसक स्टापेज रहेगा। बता दें कि भोपाल से चलकर दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को ट्रेन नंबर 20171 और दिल्ली से भोपाल चलने वाली ट्रेन को 20172 क्रमांक रहेगा। यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन होगी जो शताब्दी से भी अधिक स्पीड से चलेगी।
झांसी-ग्वालियर स्टेशन पर भी स्टापेज रहेगा
पहले केवल आगरा स्टेशन, अब झांसी-ग्वालियर भी स्टापेज रहेगा। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का पहले आगरा स्टेशन पर एकमात्र स्टापेज दिया गया था। हालांकि रेलवे सूत्रों के अनुसार अब झांसी और ग्वालियर स्टेशन पर भी स्टापेज दिया जाएगा। हालांकि पहले दिन बीना में भी ट्रेन रुकेगी। रविवार से ट्रेन रेग्युलर शेड्युल के आधार पर चलेगी।












Click it and Unblock the Notifications