Tikamgarh : बिजली बकायादार हैं तो सतर्क हो जाएं, बैंक अकाउंट सीज होगा, कुर्की भी होगी
टीकमगढ़ शहर में बिजली बिल भरने में लोगों की रुचि ही नहीं है। शहर में 72 हजार घर उपभोक्ताओं पर 60 करोड़ रुपए बिजली बिल बकाया है।

Tikamgarh : बिजली कंपनियां बकायादारों से खासी परेशान हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद भी बकाया राशि की वसूली न होने पाने से कंपनिया और बिजली कर्मचारी परेशान हैं। बात बुंदेलखंड के टीकमगढ़ शहर की करें तो यहां करीब 72 हजार उपभोक्ताओं पर 60 करोड़ रुपए बिजली बिल बकाया है। कंपनी अब इनके अकाउंट सीट करने और कुर्की की तैयारी कर रही है। रोजाना 500-500 उपभोक्ताओं को कुर्की के नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
बिजली कंपनी द्वारा जारी की गई जानकारी अनुसार शहर और टीकमगढ़ डिवीजन में बिजली बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं की संख्या काफी ज्यादा हो गई हैं। उपभोक्ता छह-छह महीने बिजली का बिल ही जमा नहीं कर रहे हैं। बिजली कंपनी भी बिजली उत्पादन और बिजली ट्रांसफर करने वाली कंपनियों को समय से प्रति यूनिट रेट का एक तिहाई भुगतान भी नहीं कर पा रही है। सहायक अभियंता शुभम त्यागी ने मीडिया से जानकारी व आंकड़े साझा करते हुए बताया कि टीकमगढ़ बिजली संभाग में 6 महीने से बिजली बिल जमा न करने वाले लगभग 72 हजार उपभोक्ताओं पर 60 करोड़ की बड़ी राशि बकाया है।
Recommended Video
वसूली का महाअभियान शुरू हो रहा है
टीकमगढ़ में बकाया बिजली बिल वसूली का महाअभियान शुरू हो रहा है, जिसमे पूरे दल के साथ लोगों के कनेक्शन अलग और चेकिंग की कार्यवाही करते हुए रोजाना 500 बकायदारों की लाइन पोल से काटी जाएगी। बिजली बिल बकायदारों पर इस कार्रवाई के बाद भी बिजली बिल जमा नहीं किए जाते हैं तो उस उपभोक्ता के बैंक एकाउंट को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। कार्यपालन अभियंता नवीन कुमार ने बताया कि टीकमगढ़ में टॉप 500 बकायादार उपभोक्ताओं को स्पीड पोस्ट के माध्यम से कुर्की के नोटिस जारी कर दिए हैं। अभी भी बिजली बिल जमा न करने पर डिफाल्टर्स उपभोक्ताओं के खिलाफ पुलिस थाने में जानकारी देकर कुर्की की कार्रवाई करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications