MP: ऑनलाइन गेम में 3 हजार रुपए हारा छात्र, फंदे पर झूलकर दे दी जान
सागर, 25 अगस्त। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में ऑनलाइन गेम से एक मासूम की जान चली गई। बच्चे ने खुद को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मामला छतरपुर के गुलगंज थाना क्षेत्र के अनगौर का है। जहां दसवीं के छात्र ने फांसी लगा लीए जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गयाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गुलगंज के अगनौर गांव निवासी प्रेमनारायण बिदुआ के बेटे ऋषि विंदुआ ने अपने ही घर में फंासी लगाकर जान दे दी। बच्चे के पिता का कहना है कि उनका बेटा मोबाइल में विंजो नाम का गेम खेला करता था और उसमें वह लगभग 3 हजार रुपए हार गया था। जिसके बाद वह परेशान था और उसने इसी के चलते फांसी लगाई है। मौत के बाद परिजनों का रो.रोकर बुरा हाल है। तो वहींए इस पूरी घटना से इलाके में मातम पसरा हुआ है।
मामले में पुलिस का कहना है कि पहले भी हमने ऑनलाइन गेम संचालकों के खिलाफ में FIR दर्ज की थी। इस मामले की भी पूरी जांच की जाएगी, अगर दसवीं के छात्र द्वारा गेम में पैसे हारने की वजह से परेशान होकर सुसाइड किया गया है तो वह इस पर जरूर कार्रवाई करेंगे। फिलहाल पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications