Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bhopal news: भोपाल में न्यू ईयर पार्टी मनाने से पहले ये बातें जान लें, वरना पुलिस पकड़ लेगी

Bhopal News: भोपाल में न्यू ईयर ईव के जश्न के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर चैकिंग पॉइंट लगाए जाएंगे और रात भर वाहनों की चेकिंग जारी रहेगी।

इसके अलावा, ओवरस्पीडिंग और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

MP Police announced tight security and checking arrangements for Bhopal New Year party 2025

पुलिस कमिश्नर हरीनारायणचारी मिश्रा ने जानकारी दी कि पुलिस 50 प्रमुख चैकिंग पॉइंट पर बॉडी कैमरा और ब्रीथ एनालाइजर के साथ तैनात रहेगी। शहर के कुल 100 चौराहों पर 700 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही सभी प्रमुख आयोजन स्थलों और पिकनिक स्पॉट्स पर भी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पुलिस को यह निर्देश दिया गया है कि वे सुनिश्चित करें कि शहर के प्रमुख स्थानों पर रात 10 बजे के बाद कोई भी पार्टी न हो और भीड़ जमा न होने पाए।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मंगलवार शाम 6 बजे से अतिरिक्त पुलिस बल सड़कों पर तैनात रहेगा और वाहनों की चेकिंग रात 2 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद भी सड़कों पर पुलिस की तैनाती बनी रहेगी। स्पीड रडार गन और इंटरसेप्टर वाहनों के जरिए रफ्तार पर नजर रखी जाएगी।

इसके अलावा, पुलिस ने न्यू ईयर पार्टी आयोजकों के लिए कुछ शर्तें निर्धारित की हैं:

  • आयोजकों को कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों की संख्या की जानकारी संबंधित थाने को देनी होगी।
  • कार्यक्रम स्थल पर किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित मादक पदार्थों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
  • आयोजकों को कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे।
  • पार्किंग व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाएगा।
  • आयोजन स्थल पर धारदार हथियार लाने या रखने की अनुमति नहीं होगी।
  • रात 10 बजे के बाद लाउड स्पीकर का उपयोग नहीं किया जा सकेगा।
  • होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट्स को अपने निर्धारित समय पर ही बंद करना होगा।
  • पुलिस की यह सख्ती शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए है ताकि लोग सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से नए साल का जश्न मना सकें।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+