MP News: बुलडोजर की मदद से पुलिस ने नाले से निकाला ट्रक, खोलकर देखा तो होश उड़े

झाबुआ जिले में अवैध मदिरा की बिक्री पर रोकथाम हेतु कलेक्टर नेहा मीना एवं उपायुक्त संभागीय उड़नदस्ता मुकेश नेमा द्वारा सतत कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के पालन में मदिरा धारण, परिवहन, चैर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध ज़िला आबकारी अधिकारी झाबुआ बसंती भूरिया के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

07 सितंबर 2024 को आबकारी टीम द्वारा वृत्त झाबुआ 'ब' में मुखबिर द्वारा बताये अनुसार वाहन क्रमांक MP 46 H 0986 का पीछा कर ग्राम सालरपाड़ा तह. राणापुर में ट्रक की घेराबंदी करके रोका गया वाहन चालक ने वाहन को नाले के अंदर डालकर मौके से फरार हो गया।

Jhabua

उक्त वाहन की मौके पर तलाशी लेने पर मदिरा की पेंटीया भरी होना पाया। मौके पर आबकारी बल पर हमला होने की संभावना की सुचना मिलने पर पुलिस अधिक्षक महोदय झाबुआ द्वारा तत्काल पुलिस बल रानापुर का सहयोग भेजा गया बाद ट्रक को जेसीबी की मदद से नाले से बाहर निकाल कर आबकारी कार्यालय लाया गया वाहन की विधिवत तलाशी लेने पर कुल 330 पेटी बेगपाईपर व्हिस्की मदिरा (कुल- 2851.2 बल्क लीटर) विधिवत जप्त कर मदिरा एवं वाहन कब्जे आबकारी लेकर आरोपी मौके से फरार होने के कारण अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 एवं संशोधित अधिनियम 2000 की धारा 34(1)(क) ,34(2), 36,46 के तहत प्रकरण पंजीबद्घ कर विवेचना में लिया गया।

उक्त कार्यवाही नवीन विधान हेतु निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से वीडियो आदि बनाकर की गयी। उक्त जप्तशुद्धा मदिरा का अनुमानित मूल्य राशि रुपये 26,92,800/- है एवं जप्त वाहन ट्रक का अनुमानित मूल्य 30,00,000/- इस प्रकार कुल 5692800/- रूपये हैं।

उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी महादेव सोलंकी के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक विकास वर्मा द्वारा की गई एवं आबकारी उपनिरीक्षक रमेश सिसोदिया, अकलेश सोलंक आबकारी स्टाफ प्रकाश भाबर, कान्तु डामोर, मदन राठौर, श्रीराम शर्मा, सोहन नायक ,पवन गाड़रिया ,विजय चौहान एवं वाहन चालक बहादुर, दयाल व दिपक का उल्लेखनीय योगदान रहा। जिले में अवैध मदिरा की बिक्री एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

ये भी पढ़े- Indore News: पुलिस ने ढूंढ निकाले लाखों के चोरी हुए मोबाइल, कहां और कैसे मिलेंगे, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+