MP News: फिल्मी स्टाईल में नशा सप्लाई, ट्रक में प्याज की बोरी हटाते ही चौंकी पुलिस
मध्यप्रदेश के आगर-मालवा जिले के कानड़ से नशा सप्लाई करने का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देख पुलिस भी दंग रह गई। कानड़ पुलिस ने अधीक्षक के निर्देश पर नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान अफीम डोडा की बड़ी खेप पकड़ी है।
आगर से सारंगपुर जा रहे आयशर ट्रक को चेंकिंग के लिए पुलिस ने कानड़ में रोका, जहां तलाशी लेने पर पहले तो बाहर से प्याज़ की बोरियां दिखाई दी, लेकिन पीछे की ओर देखते ही पुलिसकर्मी दंग रह गए, जहां लगभग 30 से ज्यादा अफीम डोडा की बोरियां रखी हुई थी।

जांच करने पर पुलिस को शंका हुई तो आयशर ट्रक में प्याज की बोरी हटाकर देखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में अफीम का डोडा चुरा मादक पदार्थ पाया गया। ट्रक में मादक पदार्थ की लगभग 39 बोरियां पाई गई है। पुलिस जब गाड़ी को थाने की ओर ले जा रही थी तो गाड़ी में ड्राइवर के साथ क्लीनर भी बैठा था, जो गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मादक पदार्थ के साथ मय गाड़ी की कीमत पुलिस के अनुसार करीब 1 करोड़ 20 लाख 42 हजार 750 रु आंकी गई है। ये कानड़ पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
आगर एडिशनल एसपी निशा रेड्डी, सीएसपी मोती लाल कुशवाह ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया की, आयशर गाड़ी में प्याज़ के साथ उक्त आरोपी आगर के तनोड़िया से अफीम डोडा चुरा भर कर कानड़ से पंजाब की और जाना हो रहा था। वहीं कानड़ में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस वाहन चेंकिंग के दौरान उक्त आईशर वाहन को रोका, और तलाशी लेने पर मादक पदार्थ या अन्य कोई सामान होने की जानकारी लगी, जिस पर वाहन को घेरा बंदी कर थाने के सामने वाहन को रुकवाया और तलाशी ली. जिसमें उक्त वाहन में डोडा-चुरा मादक पदार्थ पाया गया। एडिशनल एसपी निशा रेड्डी ने प्रेस वार्ता कर बताया की उक्त मादक पदार्थ मय गाड़ी की कीमत 1 करोड़ 20 लाख रु से अधिक की है। वहीं मादक पदार्थ पुलिस ने जो पकड़ा वो अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में गिना जा रहा है।
ये भी पढ़े- Indore News: 'अमेरिका से तेज है इंदौर पुलिस', 1 घंटे में कर दिखाया ऐसा कारनामा की NRI महिला हुई खुश












Click it and Unblock the Notifications