Diamond Auction: मप्र के पन्ना में बिकते हैं हीरे, लगती है बोली, क्या आप खरीदना चाहेंगे हीरे!
सागर, 30 सितंबर। हीरों की धरती के नाम से प्रसिद्ध मप्र के पन्ना में उथली खदानों ने निकलने वाले हीरों की दूसरी नीलामी आगामी 18 अक्टूबर को आयोजित की जा रही है। जिला प्रशासन की देखरेख में यह नीलामी तीन दिन तक चलेगी। इसमें छोटे-बड़े हीरे मिलाकर करीब सवा सौ डायमंड नीलामी के लिए रखे जाएंगे। इनकी प्रशासन द्वारा अनुमानित कीमत सवा दो करोड़ रुपए आंकी गई है। हीरा कार्यालय द्वारा तय की गई कीमत से आगे बोली लगाई जाएगी। इस साल की यह दूसरी बड़ी नीलामी होगी।
{photo-feature}












Click it and Unblock the Notifications