MP अब बीमारू राज्य नहीं, डंके की चोट पर कहता हूं बनेगा नंबर वन प्रदेश: सीएम शिवराज
मध्य प्रदेश में भाजपा ने अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है। भिंड में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में एक जनसभा में शामिल हुए सीएम शिवराज ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा पूर्व की कांग्रेस सरकार ने राज्य को बर्बाद करके रखा रहा है। यहां की जनता सामान्य कार्यों के दर- दर भटकती थी। लेकिन बीजेपी के शासनकाल में राज्य ने काफी प्रगति की है। अब मध्य प्रदेश की गिनती विकसित प्रदेशों में होती है।
भिंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जिसने पिछड़े और बीमारू मध्यप्रदेश को विकसित और समृद्ध प्रदेश बनाया है। उन्होंने मंच से दावे के साथ कहा, "मैं डंके की चोट पर कह रहा हूं कि, आने वाले समय में हम मध्यप्रदेश को देश का नम्बर 1 राज्य बनाएंगे।"

भिंड जिले की लहार विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी श्री अम्बरीश शर्मा (गुड्डू भैया) के समर्थन में जनसभा आयोजित की गई थी। रैली में मंच से सीएम ने बीजेपी को वोट देने की अपील की। इसके साथ उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, " आईएनडीआईए वाले सनातन का अपमान कर रहे हैं। इनके नेता कहते हैं कि सनातन मलेरिया, डेंगू है, इसको खत्म कर दो। लेकिन सनातन को मिटाने वाले मिट गए, राहुल गांधी व सोनिया गांधी जी आप सनातन को क्या खत्म करेंगे।"
वहीं दतिया की रैली में सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि "जब मैं सीएम बना तब बुलेट, किडनैपिंग और नरसंहार यहां होते थे। डकैत लोगों को पीटा करते थे। सीएम बनने के बाद मैं ग्वालियर आया और मैंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में मैंने कहा कि एमपी में या तो मैं या फिर डकैत रहेंगे। कांग्रेस की सरकार जहां कही भी आती है वहां बर्बादी लाती है। कमलनाथ छिंदवाड़ा को पीछे ले गए लेकिन हम इसे वापस लाए। जब वो सीएम थे तब वो सिर्फ इस बात रोना था कि हमारे पास पैसे नहीं हैं।"












Click it and Unblock the Notifications