Video Viral: दिखावे से MP के डीएसपी की तौबा, लग्जरी कार नहीं साइकिल पर लाए दुल्हन
सोशल मीडिया पर छाए MP के डीएसपी, लग्जरी कार नहीं साइकिल पर आए दुल्हन
भोपाल, 05 दिसंबर: लोग आधुनिकता की दौड़ में इतने अंधे हो गए कि वो पुरानी रीति रिवाजों को भूलते जा रहे हैं। यहां तक शादियों में अपनी शान के लिए लोग पैसे को पानी की तरह बहा रहे हैं। एक तरफ जहां नाम और शान के लिए लोग कितनी भी रकम खर्च करने के लिए तैयार हैं। तो दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर डीएसपी संतोष पटेल की शादी सादगी की वजह से चर्चाओं में हैं। इतने बड़े ओहदे पर होने के बाद भी उन्होंने दुल्हन को लाने के लिए लग्जरी कार या कोई बड़ा ताम-झाम नहीं किया, बल्कि साइकिल पर दुल्हन को अपने गांव लाएं। डीएसपी के दुल्हन को साइकिल पर लाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Recommended Video

साइकिल पर घर आईं दुल्हन
एक तरफ जहां दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लाने का मानों ट्रेंड चल पड़ा है। तो वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के डीएसपी संतोष पटेल ने अपनी दुल्हन के लिए साइकिल को चुना। डीएसपी खुद साइकिल चला रहे थे और साइकिल पर दुल्हन आगे बैठी हुईं थी। जिसके बाद यह शादी पूरे प्रदेश के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी छाईं हुई है। इतना ही नहीं डीएसपी संतोष पटेल में पूरे बुंदेली दूल्हे की झलक दिखाई दे रही थी।

खजूर का मुकुट और पालकी भी
बुंदेलखंड के पन्ना जिले में जन्मे निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर डीएसपी संतोष पटेल की शादी आधुनिकता और दिखावे से एकदम हटकर थी। संतोष पटेल की शादी छतरपुर जिले की ग्राम घरावन में जागेश्वर पटेल रोशनी के साथ 29 नवंबर को हुई थी। शादी में बुंदेली परंपराओं का खासा ध्यान रखा गया। दूल्हे डीएसपी ने सिर पर खजूर के पेड़ के पत्तों का मुकुट, भारतीय परिधान पहने हुए थे। दुल्हन ने भी ठेट भारतीय सीधे पल्ले की चुनरी को पहन रखी थी। साथ ही दूल्हा-दुल्हन को लाने ले जाने में पालकी का ही प्रयोग किया गया।

सोशल मीडिया पर छा गए डीएसपी साहब!
आधुनिकता के इस दौर में डीएसपी संतोष पटेल का विवाह समारोह जमकर छा गया है। साइकिल पर दुल्हन लेकर आते डीएसपी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक तरफ शादियों में लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं। वहीं डीएसपी ने अपनी शादी को बेहद कम खर्चीली और बुंदेली परंपराओं को जीवंत रखने वाली बनाया।












Click it and Unblock the Notifications