MP News: भोपाल गैंगरेप कांड में NCW की रिपोर्ट का सनसनीखेज खुलासा, गिफ्ट, गाड़ियां और ड्रग्स से फंसाकर जिहाद
MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सामने आए कथित 'मुस्लिम गैंग' द्वारा हिंदू छात्राओं के साथ गैंगरेप, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण से जुड़े संगीन मामले ने अब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की रिपोर्ट के बाद और भी गंभीर मोड़ ले लिया है। गैंग पर आरोप है कि उन्होंने छात्राओं को महंगे गिफ्ट, लग्जरी गाड़ियाँ और ड्रग्स का लालच देकर शिकार बनाया, फिर अश्लील वीडियो के ज़रिए धमकाया और बलात्कार किया।
NCW की रिपोर्ट में फंडिंग, संगठित धर्मांतरण और ड्रग्स तस्करी से जुड़े नेटवर्क का अंदेशा जताया गया है। आयोग ने मामले को केवल यौन शोषण नहीं, बल्कि 'सोची-समझी साजिश और धार्मिक कट्टरता से प्रेरित जिहादी मानसिकता' का हिस्सा बताया है।

क्या है पूरा मामला?
11 अप्रैल 2025 को भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में कुछ छात्राओं ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्हें एक विशेष समुदाय के लड़कों ने प्रेमजाल में फँसाकर बलात्कार किया, वीडियो बनाया और फिर धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल किया गया।
इस मामले में पुलिस ने फरहान, साद, साहिल, अली और नबी नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस गिरोह ने सुनियोजित तरीके से हिंदू लड़कियों को टारगेट किया और उन्हें 'लव जिहाद' का हथियार बनाकर मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रूप से तोड़ने की योजना बनाई थी।
MP News: FIR से लेकर गोली तक, फरहान की गिरफ्तारी और सनकभरी स्वीकारोक्ति
गिरफ्तार आरोपियों में से मुख्य आरोपी फरहान को जब पुलिस स्पॉट वेरिफिकेशन के लिए लेकर गई, तो उसने भागने की कोशिश की और पुलिसकर्मी से रिवॉल्वर छीनने का प्रयास किया। इस दौरान हुई झड़प में SI की बंदूक से चली गोली से फरहान घायल हो गया।
पुलिस पूछताछ में फरहान ने जो बयान दिए, वे रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। उसने बेशर्मी से कहा कि उसे हिंदू लड़कियों को फँसाने, उनका रेप करने और वीडियो से ब्लैकमेल करने पर कोई पछतावा नहीं है, बल्कि यह "सवाब (पुण्य)" का काम है और "इस्लामिक जिहाद" का हिस्सा है। फरहान ने गर्व के साथ पुलिस को बताया कि उसे हिंदू लड़कियों का जीवन बर्बाद करने में "आध्यात्मिक आनंद" मिलता था।
NCW की रिपोर्ट में क्या-क्या खुलासा हुआ?
राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम 3 मई को भोपाल पहुंची और 5 मई तक पीड़ित छात्राओं, उनके परिजनों, कॉलेज प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। इसके आधार पर तैयार रिपोर्ट 8 मई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल को सौंपी गई।
रिपोर्ट के मुख्य बिंदु
- गिफ्ट, गाड़ियां और नशा देकर जाल बिछाया गया
- आरोपियों ने लड़कियों को महंगे गिफ्ट, महंगी बाइक और लग्जरी कारों में घुमाने का लालच देकर फँसाया। फिर ड्रग्स दिया गया और बलात्कार किया गया।
वीडियो से ब्लैकमेलिंग और गिरोह का नेटवर्क
रेप के बाद वीडियो बनाए गए और वायरल करने की धमकी देकर लड़कियों को चुप कराया गया। इस गिरोह ने कई लड़कियों को इसी तरह अपना शिकार बनाया।
MP News: धर्मांतरण और फंडिंग का शक
NCW ने यह भी कहा है कि यह केवल अपराध नहीं, बल्कि धर्मांतरण का सुनियोजित एजेंडा है। आरोपियों के पास मिले गैजेट्स, लग्जरी संसाधन और जीवनशैली उनकी आर्थिक स्थिति से मेल नहीं खाती। इससे ड्रग तस्करी या विदेशी फंडिंग की संभावना को बल मिलता है।
शिक्षण संस्थानों की भूमिका भी जांच के घेरे में
आयोग ने सवाल उठाया है कि क्या कॉलेज प्रशासन और स्थानीय पुलिस को इस गिरोह की जानकारी पहले से थी और क्या कहीं कोई लापरवाही या मिलीभगत हुई?
राज्य सरकार को NCW की सिफारिशें:
- पूरे मामले की गहन और स्वतंत्र जांच कराई जाए।
- धर्मांतरण, फंडिंग और संगठित गिरोह के नेटवर्क की पड़ताल हो।
- पीड़ित छात्राओं को सुरक्षा, काउंसलिंग और न्याय दिलाया जाए।
- दोषियों को अधिकतम सजा दी जाए ताकि समाज में उदाहरण प्रस्तुत किया जा सके।
सवाल खड़े करती कहानी
भोपाल जैसा शिक्षा का शहर इस तरह की जिहादी मानसिकता और संगठित यौन अपराध का केंद्र कैसे बना? क्या ड्रग्स, धर्मांतरण और बलात्कार अब एक सुनियोजित उद्योग बन चुके हैं? और क्या हम अपने युवाओं को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त सतर्क हैं?
अब आगे क्या?
NCW की रिपोर्ट प्रशासन के पास पहुँच चुकी है। अब गेंद राज्य सरकार के पाले में है-क्या वो केवल बयान देगी या इस मामले को राज्यव्यापी कार्रवाई और नीति-निर्माण तक ले जाएगी?












Click it and Unblock the Notifications