OPINION: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी और निजी क्षेत्र में रोजगार की बहार, 70% युवाओं की बल्ले-बल्ले
MP News: मध्य प्रदेश सरकार अपने युवाओं को रोजगार के मौके उपलब्ध करवाने के लिए मिशन मोड में जुट चुकी है। रविवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर 'युवा शक्ति मिशन' प्रोजेक्ट की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जो संकेत और संदेश दिए हैं, उससे लगता है कि राज्य के युवाओं को आने वाले समय में रोजगार की कमी नहीं रहने वाली है।
मध्य प्रदेश सरकार राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी देने के साथ-साथ अन्य सभी तरह के रोजगार के विकल्पों पर काम कर रही है। खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है, "2028 तक मध्य प्रदेश के 70% युवाओं के लिए हम रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।"

MP News: मध्य प्रदेश के 1.5 करोड़ युवाओं में से 70% को रोजगार देने की पहल
अगर राज्य के शीर्ष नेतृत्व की ओर से इतने आत्मविश्वास के साथ यह भरोसा दिया जा रहा है तो प्रदेश के युवाओं का भविष्य निश्चित तौर पर उज्जवल रहने वाला है। मध्य प्रदेश में युवाओं की आबादी 1.5 करोड़ है और इनमें से 70% को रोजगार उपलब्ध करवाने की लक्ष्य बहुत ही सकारात्मक पहल है।

MP News: मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार पैदा करने वाला बनाने की कोशिश कर रही सरकार
'युवा शक्ति मिशन' के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा है, 'मिशन का उद्देश्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें स्वावलंबी बनाने के साथ उनकी क्षमता वृद्धि के लिए उन्हें एंटरप्रेन्योरशिप में ट्रेनिंग देना है।' दरअसल, राज्य सरकार चाहती है कि प्रदेश के युवा मात्र रोजगार मांगने वाला बनकर न रहें, बल्कि रोजगार उपलब्ध करवाने वाले बनें।

MP News: रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव से खुल रहे रोजगार के अनेक द्वार
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि अभी तक जो 6 रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित हुए हैं, उसी में प्रदेश को 4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा निवेश के प्रस्ताव मिल चुके हैं। 16 जनवरी को सातवां रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव शहडोल डिविजन में आयोजित होने जा रहा है। मुख्यमंत्री को यकीन है कि इस पहल के माध्यम से मध्य प्रदेश में 3 लाख रोजगार के अवसर पैदा होने वाले हैं।

MP News: महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने पर भी राज्य सरकार का फोकस
सीएम यादव का कहना है, 'मुझे खुशी है कि युवा शक्ति मिशन के तहत मध्य प्रदेश सरकार राज्य को युवाओं के रोजगार के मामले में आगे लेकर जा रहा है....मध्य प्रदेश में करीब 1.5 करोड़ युवा हैं...16 जनवरी को हमारा सातवां रीजन इंडस्ट्री कॉन्क्लेव होने जा रहा है। युवा शक्ति में हम हमारी बहनों की भूमिका की तलाश कर रहे हैं।'
MP News: मध्य प्रदेश में खाली नहीं रह पाएंगे सरकारी विभागों के कोई पद
राज्य सरकार की योजना अपनी युवा आबादी को पूरी तरह से स्वावलंबी बनाने का है। इसके साथ ही राज्य सरकार की ओर से विभिन्न विभागों में खाली पड़े करीब 2.7 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

मतलब, मोहन यादव सरकार सरकारी नौकरियों और निजी क्षेत्रों में रोजगार के तमाम अवसरों को सामने लाने की कोशिशों में जुटी है, ताकि प्रदेश के हर सक्षम युवा हाथों में काम हो और वह विकसित भारत के निर्माण में योगदान दे सकें।












Click it and Unblock the Notifications