'भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था', विदिशा पहुंचे जेपी नड्डा ने कहा
MP News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार 02 मई को मध्य प्रदेश के विदिशा पहुंचे। यहां से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में वोट मांगे। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा, आज भारत विश्व अर्थव्यवस्था में 5वें स्थान पर है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।
विदिशा जिले के सिरोंज में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा, 10 साल पहले आपके पास जो मोबाइल फोन थे, वे चीन, कोरिया या ताइवान में बने थे। अब जो मोबाइल फोन आप उपयोग करते हैं वे भारत में बन रहे हैं। इतना ही नहीं, नड्डा ने मंच से बोलते हुए कहा, एक समय था, जब एक पंचायत में 2-3 इंदिरा आवास मिलते थे।

लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए 4 करोड़ आवास बनवा दिए हैं और अगले 5 साल में 3 करोड़ और आवास बनाने का संकल्प लिया है। इस दौरान जेपी नड्डा ने इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वो दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग का आरक्षण छीनकर धार्मिक आधार पर आरक्षण देना चाहते हैं।
कहा कि जब तक मोदी जी है, जब तक बीजेपी है। हम इनका आरक्षण कम नहीं होने देंगे। इस दौरान नड्डा ने इंडी अलायंस को भ्रष्टाचारियों को बचाने का टोला बताते हुए कहा कि ये गठबंधन परिवार की पार्टियों का जमावड़ा है। इनका आपसे कोई लेना देना नहीं है। मोदी जी कहते हैं भ्रष्टाचार हटाओ, ये कहते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाओ।
इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पहले बीमारू राज्य था। ये बीस साल पुरानी कहानी है। जब से भाजपा की सरकार बनी। मध्यप्रदेश बीमारू राज्य से निकल कर सर्वांगीण विकास की दृष्टि से अग्रणी राज्यों में खड़ा हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications