'कांग्रेस की खोपड़ी पर मंथरा बैठ गई', पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा
MP News: लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार-प्रसार में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां बीजेपी की ओर से स्टार प्रचारक और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कमान संभाल रखी है। वहीं, पूर्व सीएम शिवराज सिंह भी बीजेपी के लिए प्रचार में जुटे हैं।
सीएम मोहन यादव ने सोमवार को उज्जैन में कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। तो वहीं, पूर्व सीएम और विदिशा सीट से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह ने होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में सभा की। पूर्व सीएम ने कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन में कांग्रेस को सबसे अधिक दुःख हुआ था।

शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी वामपंथियों के बंधक हैं, वह जानते ही नहीं कि भारत की माटी क्या है। पूर्व सीएम ने कहा कि राम मंदिर बन रहा था, तो कांग्रेस रो रही थी। सोनिया गांधी, खड़गे साहब को न्यौता दिया, लेकिन कांग्रेस की खोपड़ी पर मंथरा बैठ गई है। वहीं, सीएम यादव ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा एक राजकुमार मोदी जी से पैदल यात्रा कर मुकाबला करने निकले।
उनको लांच किया 2014 में कि नरेंन्द्र मोदी का मुकाबला करेंगे, पप्पू जी आएंगे लेकिन कहां राजा भोज... शहजादे 2019 में फिर मैदान में आए। अबकी बार फिर आए हैं। पिछले बार वायनाड से गलती से जीत गए। इस बार वायनाड से भी भागने वाले हैं, क्योंकि वायनाड से भी निपटने वाले हैं। उनके करम ही ऐसे है।
बता दें कि सीएम यादव ने देवास सीट से बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी का भी नामांकन दाखिल कराया। उन्होंने दावा किया कि एमपी की सभी 29 सीटें बीजेपी जीतेगी। सीएम ने यहां भी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाने पर लिया।












Click it and Unblock the Notifications