MP News: सीएम मोहन यादव संग्राम सागर में किया श्रमदान, साथ रहे कई बड़े नेता
MP News: एमपी के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जबलपुर के बाजना मठ मंदिर से लगे ऐतिहासिक तालाब संग्राम सागर की स्वच्छता के लिये श्रमदान किया। करीब 40 एकड़ क्षेत्र में फैले इस तालाब को गोंड राजा संग्राम शाह द्वारा 16वीं सदी में बनवाया गया था।

संग्राम सागर तालाब की स्वच्छता के लिये आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह और महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक सर्वश्री अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदु, डॉ. अभिलाष पांडे एवं संतोष बरकड़े, नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, जिला अध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू, विनोद गोंटिया, पूर्व मंत्री हरेन्द्र जीत सिंह बब्बू और शरद जैन भी शामिल हुये।
यह भी पढ़ें CG: सीएम विष्णुदेव साय 11 जून को जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे, देखिए पूरा शेड्यूल












Click it and Unblock the Notifications