CG: सीएम विष्णुदेव साय 11 जून को जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे, देखिए पूरा शेड्यूल
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार 11 जून को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11 जून को दोपहर 12.35 बजे रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 1.55 बजे जशपुर जिले बगीचा तहसील के ग्राम रनपुर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय यहां 2 से 3 बजे तक स्वयंभू प्रकट श्री गणेश मंदिर के भव्य प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय अपरान्ह 3.35 बजे रनपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर संध्या 4.55 बजे रायपुर लौट आएंगे।

ज्ञात हो कि,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली के दौरे पर गए हुए थे। वह भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के लिए रायपुर से दिल्ली गए थे। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण के बाद स दिल्ली से रायपुर आये हैं।
यह भी पढ़ें तोखन साहू को मिली केंद्रीय मंत्रिमंडल जगह, छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरणदेव ने कही यह बात












Click it and Unblock the Notifications