MP:नेशनल हाईवे पर 12 करोड़ के मोबाइल की लूट, उज्जैन के क्षिप्रा थाना से माल और ट्रक बरामद

सागर, 27 अगस्त। मप्र में सागर जिले से गुजरे नेशनल हाईवे-44 पर मोबाइल से भरे एक कंटेनर को अंतरराज्यीय गिरोह ने लूट लिया। कंटेनर में करीब 12 करोड़ के मोबाइल। गौरझामर थाना क्षेत्र में महाराजपुर-रानगिर के पास इस घटना को अंजाम दिया गया। लुटेरों ने कंटेनर से मोबाइल बाॅक्स दूसरे कंटेनर में लोड किए और ड्राइवर को बंधक बनाकर साथ ले गए। ड्राइवर को नरसिंहपुर के पास खेत में छोड़ गए। बाद में ड्राइवर ने जैसे-तैसे अपनी कंपनी और पुलिस को मोबाइल लूटे जाने की सूचना दी। मोबाइल बाॅक्स में जीपीएस चिप लगी थी, जिसकी लोकेशन से ट्रक उज्जैन के पास ट्रेस हुआ। उज्जैन के क्षिप्रा थाना इलाके में ट्रक और माल बरामद कर लिया गया। आरोपी ट्रक छोड़कर फरार हो गए।

Recommended Video

    MP:नेशनल हाईवे पर 12 करोड़ के मोबाइल की लूट, उज्जैन के क्षिप्रा थाना से माल और ट्रक बरामद

     आंध्रप्रदेश एवं तमिलनांडु से गुड़गांव जा रही थी मोबाइल की खेप

    आंध्रप्रदेश एवं तमिलनांडु से गुड़गांव जा रही थी मोबाइल की खेप

    पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार डीएचएल लाजिस्टीक कंपनी का ट्रक करीब 12 करोड़ के मोबाइल की खेप श्रीसिटी आंधप्रदेश और पेरमबटूर कांचीपुरम तमिलनांडु से माल भरकर गुड़गांव भेजे जा रहे थे। अज्ञात लुटेरों ने इसे नेशनल हाईवे 44 पर महाराजपुर से रानगिर तिराहा के बीच रोककर ड्राइवर मिथुन डे को बंधक बना लिया था। कंट्रेनर में एमआई कंपनी के मोबाइल के 664 बाॅक्स भरे थे। इनमें से लुटेरे 526 बाॅक्स को दूसरे ट्रक में लोड करके ले गए थे। लुटेरों को लेकर पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। पुलिस का दावा है कि लुटेरों को जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की कई टीमें अलग-अलग जगह सर्चिंग पर हैं।

    आशंका है कंटेनर का पीछा करते हुए सागर तक पहुंचे होंगे

    आशंका है कंटेनर का पीछा करते हुए सागर तक पहुंचे होंगे

    गौरझामर एसडीओपी पूजा शर्मा ने बताया कि बीते रोज रात करीब 1 बजे थाने को डीएचएल लाजिस्टीक कंपनी से सूचना मिली थी कि आज्ञात लुटेरों ने नेशनल हाईवे पर मोबाइल से भरा कंटेनर लूट लिया है। ड्राइवर को बंधक बनाकर ले गए थे। कंटेनर में करीब 12 करोड़ के मोबाइल भरे थे। जिन्हें लूट लिया गया था। घटना महाराजपुर से रानगिर तिराहा के बीच में हुई थी। लुटेरों ने नरसिंहपुर के पास ड्राइवर को छोड़ दिया था। कंपनी का कंटेनर घटनास्थल पर ही छोड़ दिया था, पूरा माल दूसरे कंटेनर में डालकर ले गए थे।

    पकड़े न जाए इसलिए ड्राइवर को बंधक बना कर ले गए थे

    पकड़े न जाए इसलिए ड्राइवर को बंधक बना कर ले गए थे

    थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि 12 करोड़ के मोबाइल लूट मामले में कंटेनर चालक को बंधक बनाकर लूट की गई है जिसे जीपीएस सिस्टम के माध्यम से पुलिस ने कंट्रोल रूम पर मिली सूचना के आधार पर जांच की तो कंटेनर नगर के पास बरामद किया गया वहीं चोरी गए मोबाइल शिप्रा थाना उज्जैन में पुलिस ने जप्त किए हैं। दौरान लुटेरों ने कंटेनर चालक को बंधक बनाया और उसके साथ मारपीट की थी।

     664 मोबाइल बाॅक्स थे, जिनमें से 526 बाॅक्स दूसरे ट्रक में लोड कर ले गए थे

    664 मोबाइल बाॅक्स थे, जिनमें से 526 बाॅक्स दूसरे ट्रक में लोड कर ले गए थे

    डीएचएल कंपनी के कंटेनर में करोड़ रुपए के एम आई कंपनी के 664 भाग से जिसमें से 526 बॉक्स अज्ञात लुटेरे दूसरे ट्रक में लूट कर ले गए ड्राइवर को बंधक बना लिया था जिसे नरसिंहपुर के खेत में छोड़ दिया था यह ट्रक चेन्नई से गुड़गांव जा रहा था जो ट्रक इंदौर के शिप्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ लिया है।

    ड्राइवर मिथुन ने लूट होने की जानकारी अपनी कंपनी और पुलिस को दी सूचना

    ड्राइवर मिथुन ने लूट होने की जानकारी अपनी कंपनी और पुलिस को दी सूचना

    कंपनी के मोबाइल का कंटेनर लेकर निकले मिथुन डे जो पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं गुड़गांव के लिए निकले थे। लुटेरे उसे ट्रक में बैठाकर नरसिंहपुर जिले तक ले गए और हाईवे पर एक खेत में छोड़ दिया। वह बमुश्किल से बचकर आया और कंपनी को मोबाइल लूटकंाड की सूचना दी। वह थाने पहुंचा और कंपनी के अधिकारियों से बात कराकर इस लूट की जानकारी दी। मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस के आला अधिकारियों को लगी तो हड़कंप मच गया। मिथुन व कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल बाॅक्स में जीपीएस चिप लगाई गई है, जिसे ट्रेस किया जा सकता हैं। इसके बाद पुलिस ने पूरे प्रदेश सहित हाईवे किनारे पड़ने वाले साले थानों को तत्काल सूचना भेजी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+