सहकारिता विभाग की कार्य-प्रणाली की मंत्री विश्वास सारंग ने की समीक्षा, कही ये बात

MP News: सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने गुरुवार 14 मार्च को मंत्रालय में सहकारिता विभाग की गतिविधियों और कार्य-प्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान मंत्री सारंग ने कहा कि सहकारिता को और मजबूत करने के लिए सहकारिता क्षेत्र के बैंकों को एक ही प्लेटफार्म पर लाने की जरूरत है। इसके लिये नियमों और अधिनियमों में आवश्यक संशोधनों पर विचार करने की जरूरत है।

मंत्री सारंग ने कहा कि सहकारिता से जुड़े बैंक अपेक्स बैंक में अपना डिपॉजिट रखें। इससे सहकारिता की साख मजबूत होगी। पैक्स पर रजिस्ट्रार ऑफिस का कंट्रोल हो। विभिन्न संघ सहकारिता से जुड़ें, जिससे इसका स्ट्रक्चर मजबूत हो। उन्होंने कहा कि सहकारिता को मजबूत करने के लिए कर्मचारियों के प्रशिक्षण और स्किल डेव्हलपमेंट पर भी ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है।

Vishwas Kailash Sarang

इसकी व्यवस्थित कार्य-योजना तैयार की जाये। साथ ही सेवाओं और अनुशासन पर भी ध्यान दिया जाना होगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता की साख के लिये पीआर और कम्युनिकेशन की आवश्यकता है। मंत्री श्री सारंग ने सहकारिता के विभिन्न क्षेत्रों को नवाचार के जरिये आगे बढ़ाने की बात भी कही।

बैठक में केरल राज्य की सहकारी साख संरचना का अध्ययन कर लौटी टीम ने अपनी रिपोर्ट का प्रजेंटेशन दिया। टीम ने अध्ययन बिन्दुओं की जानकारी दी। टीम ने केरल राज्य भ्रमण के दौरान केरल स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के गठन, गठन का प्रभाव, विशेषज्ञ समिति, वित्तीय स्थिति की जानकारी, बैंक की जानकारी, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां (पैक्स) समेत महत्वपूर्ण बिन्दुओं को प्रस्तुत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+