ओलंपिक-डे पर खिलाड़ियों के साथ मंत्री सारंग ने किया सेलिब्रेट, कहा- खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग
MP News: ओलंपिक दिवस की पूर्व संध्या पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने छोटी झील स्थित वाटर स्पोर्ट्स सेंटर पर ओलंपिक-डे सेलिब्रेट किया। इस दौरान मंत्री सारंग ने युवाओं और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जीवन में खेलों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेल लोगों को वैश्विक स्तर पर जोड़ते हैं।
मंत्री सारंग ने कहा कि ओलंपिक खेलों का मुख्य उद्देश्य लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ना है। ओलंपिक मूवमेंट का उद्देश्य राष्ट्रों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के माध्यम से समुचित विकास को बढ़ावा देना है। उन्होंने भारतीय खेलों को नई पहचान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री ने ओलंपिक, विश्व कप, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों जैसे प्रमुख आयोजनों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रेरित किया है और उनका मनोबल बढ़ाया है। इस प्रोत्साहन के कारण इन महत्वपूर्ण आयोजनों में भारतीय खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ी है और पदक जीतने में भी मदद मिली है।
केन्द्र सरकार ने खेल बजट में वृद्धि करके खेलों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया है। मंत्री सारंग ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार खेलों को सभी तक पहुंचाने के लिए अथक प्रयास कर रही है। मध्य प्रदेश ने खेलों के लिए अनुकूल माहौल विकसित किया है।
खिलाड़ियों को प्रोत्साहित और सम्मानित किया जा रहा है, जिससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन हो रहा है। राष्ट्रीय खेलों में राज्य ने रिकॉर्ड चौथा स्थान हासिल किया। एशियाई खेलों में खिलाड़ियों ने पहले से चार गुना ज़्यादा पदक जीते।
खिलाडियों की जाएगी हरसंभव मदद
खिलाड़ियों को हरसंभव सहायता देने का प्रयास किया जा रहा है। खेलों को और अधिक विकसित करने के लिए खेल संघों और सरकार के बीच समन्वय को और अधिक बेहतर बनाया जाएगा। मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह ने खिलाड़ियों को ओलंपिक दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत 1896 में पियरे डी कुबर्टिन की बदौलत हुई थी। पहला ओलंपिक दिवस 23 जून 1948 को मनाया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि 2024 में पेरिस ओलंपिक खेलों की थीम "लेट्स मूव एंड सेलिब्रेट" है।
छोटी झील में आयोजित समारोह में राष्ट्रों के बीच एकता और विकास को बढ़ावा देने में खेलों के महत्व को रेखांकित किया गया। केंद्र और राज्य सरकारों के निरंतर प्रयासों से, भारतीय एथलीट वैश्विक मंचों पर बड़ी उपलब्धियाँ हासिल करने के लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications