MP: मंत्री विश्वास सारंग क्यों बोले- 'कमलनाथ भी जाएंगे जेल, ये चिरकुट है..', कांग्रेसी कर सकते हैं अकाउंट हैक
मध्य प्रदेश में मंत्री विश्वास सारंग ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। 1984 के सिख दंगों का हवाला देते हुए कहा कि एसआईटी की जांच में कमलनाथ भी जेल जाएंगे।

MP Minister Vishvas Sarang: 1984 के सिख दंगों का जिन्न मध्य प्रदेश में फिर गूंजने लगा हैं। जगदीश टाइटलर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल होने के बाद बीजेपी ने अब कमलनाथ को आड़े हाथों लिया। मंत्री विश्वास सारंग बोले कि अब कमलनाथ भी जेल जाएंगे।
भोपाल में अपनी नरेला विधानसभा सीट के एक कार्यक्रम में पहुंचे चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भरी सभा में सिख दंगों का मामला उछाला। आरोप लगाया कि 1984 के वक्त सज्जन कुमार, जगदीश टाइटलर और कमलनाथ ने मिलकर नरसंहार किया।
सज्जन कुमार जेल में हैं और हाल ही में सीबीआई ने जगदीश टाइटलर के खिलाफ चार्ज शीट पेश कर उन्हें जेल पहुंचाने का इंतजाम कर दिया। अब एसआईटी की जांच में कमलनाथ भी जेल जाएंगे। पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी इसी मुद्दे पर कटनी में कमलनाथ को घेरा और कई आरोप लगाए।

वहीं विश्वास सारंग ने अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच बीजेपी की लाड़ली बहना योजना के बाद कांग्रेस की लॉन्च हुई नारी सम्मान योजना की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी फॉर्म भरवा रहे हैं। सरकार बनने पर 15 सौ रूपये महीने देने का वादा कर रहे हैं।
सारंग ने कांग्रेस की योजना पर प्रहार करते हुए कहा कि लोगों से आधार नंबर भी लिया जा रहा हैं। सरकार के अलावा यदि कोई आधार नंबर लेगा तो वह गैर-क़ानूनी है। लोगों को सारंग चेताया कि आधार नंबर में आपकी सभी तरह की जानकारी हैं। इसका दुरूपयोग कांग्रेस के लोग कर सकते हैं। हो सकता है कि आपका बैंक अकाउंट भी हैक कर लें।
कांग्रेसियों को चिरकुट भी करार दिया। मंत्री कैलाश सारंग बोले कि जिस तरह बारिश में कुकुरमुत्ते पैदा हो जाते है, उसी तरह चुनाव के वक्त कांग्रेसी आते है और गुमराह करते है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि फॉर्म भरवाने यदि कांग्रेसी आए तो मत भरना और आधार नंबर भी मत देना।












Click it and Unblock the Notifications