नाली निर्माण कार्य का भूमि-पूजन MP मंत्री कृष्णा गौर ने किया, कहा- लोगों को मिलेगी जल-भराव से मुक्ति

MP News: गोविंदपुरा क्षेत्र के किरण नगर फेस-1 एवं 2, भवानी कैम्पस फेस-2 और ऋषि नगर कॉलोनियों के रहवासियों को अब जल-भराव की समस्या नहीं रहेगी। जी हां...जल-भराव की समस्या से निदान के लिए किरण नगर से झील नगर तक आरसीसी नाली निर्माण किया जा रहा है।

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार 15 फरवरी को नाली निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि 25 लाख रुपए लागत से आरसीसी नाली निर्माण हो जाने से कई कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को जल-भराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

MP Minister Krishna Gaur

इस दौरान उन्होंने अमृत एनक्लेब नाले पर 20 लाख रुपए लागत की रिटेनिंग वॉल बनाने के लिए भी भूमि-पूजन किया। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौर ने कंचन नगर से अमरावदखुर्द को जोड़ने वाली सड़क के कंचन नगर चौराहे से पूर्वांचल बीडीए कॉलोनी तक डेढ़ किलोमीटर की सड़क पर डिवाइडर बनाने के कार्य का भी भूमि-पूजन किया।

इस सड़क पर 41 लाख 74 हजार रुपये की लागत से डिवाइडर (सेंट्रल वर्ज) का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने इसी क्षेत्र में ग्रीन वैली एक्सटेंशन में 14 लाख रुपये लागत की सीसी रोड का भूमि-पूजन भी किया। राज्य मंत्री ने बताया कि कंचन नगर चौराहे से बीडीए कॉलोनी तक सड़क अब 50 फीट चौड़ी है। इस पर डिवाइडर बनने से आवागमन व्यवस्थित हो सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+