कृषि मेलों के आयोजन से लाभान्वित होंगे किसान, एमपी मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने कहा

MP News: 3 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कृषि उद्यानिकी, डेयरी एवं अभियांत्रिकी मेले का किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने शुक्रवार 1 मार्च को शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कृषि मेलों के आयोजन से किसान लाभान्वित होंगे। मेलों में किसानों को खेती-किसानी की अत्याधुनिक तकनीकों से अवगत होने का अवसर मिलेगा, जिससे वो लाभान्वित होंगे।

कृषि मंत्री कंसाना ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों को लाभान्वित करने के लिए निरंतर नित नए कार्य किए जा रहे हैं। इस प्रकार के उच्च स्तरीय मेलों के आयोजन से किसानों को अत्याधुनिक तकनीकों से रूबरू होने का अवसर मिलता है। खेती-किसानी की बेहतरी के लिए नवीनतम जानकारियां प्राप्त होती हैं।

MP Minister Aidal Singh Kanshana

किसानों को ज्यादा से ज्यादा आर्थिक लाभ दिलाने में मदद भी मिलती है। कृषि मंत्री कंसाना ने मेले में खेती-किसानी के लिए विकसित और निर्मित किए गए आधुनिक उपकरणों का अवलोकन किया। उन्होंने मेले में कहा कि हमें जैविक और प्राकृतिक खेती की ओर आगे बढ़ना है। उन्होंने किसान भाईयों से आव्हान किया कि वे अपने खेतों में नैनो यूरिया का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें।

नैनो यूरिया के प्रयोग से खाद्य उत्पादों की पौष्टिकता बरकरार रहेगी। इससे धरती की उर्वरा शक्ति भी बनी रहेगी। कृषि मंत्री कंसाना ने मेले के आयोजन के लिए सभी संबद्ध संस्थानों को शुभकामना देते हुए कहा कि सभी मिलकर अन्नदाता के सशक्तिकरण के लिए कार्य करें। इससे समाज, प्रदेश और देश में समृद्धि आयेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+