MP: शुभ मुहूर्त के कारण एक द‍िन टाला गया था महापौर का शपथ ग्रहण, अभ‍िजीत मुहूर्त में ली शपथ

सागर, 6 अगस्‍त। मप्र के सागर नगर न‍िगम की नव न‍िर्वाच‍ित महापौर संगीता डॉ. सुशील त‍िवारी व सभी 48 पार्षदों को शन‍िवार को 12 बजे से पद एवं न‍िष्‍ठा की शपथ द‍िलाई गई। उल्‍लेखनीय है कि यह शपथ ग्रहण पहले 5 अगस्‍त को होना था, लेक‍िन तीन द‍िन पहले तय कार्यक्रम एक द‍िन आगे बढाया गया था। इसके पीछे जो कारण बताया गया है, उसमें शन‍िवार को अभ‍िजीत मुहूर्त होना है।

राहुकाल के कारण एक घंटे टाला शपथ ग्रहण कार्यक्रम

राहुकाल के कारण एक घंटे टाला शपथ ग्रहण कार्यक्रम

सागर नगर न‍िगम की महापौर संगीता त‍िवारी की शपथ ग्रहण के ल‍िए शुभ मुहूर्त को लेकर काफी मशक्‍कत की गई थी। शुक्रवार सुबह 10.30 बजे से यह कार्यक्रम होना था, लेकिन उस दौरान 10.46 तक राहूकाल था सो इस समय को भी टाला गया। हालांक‍ि मंत्री भूपेंद्र सिंह के आगमन को लेकर भी कयास लगाए गए कि वे लेट आए थे। उनका करीब एक से डेढ घंटे इंतजार किया गया था। वे करीब साढे 11 बजे न‍िगमा ऑड‍िटोर‍िम पहुंचे थे। मंच पर पहुंचने के बाद शुभ मुहूर्त में शपथ ग्रहण समारोह प्रारंभ कराया गया।

पार्षदों की शपथ के दौरान ब‍िजली गुल, इंतजार करना पड़ा

पार्षदों की शपथ के दौरान ब‍िजली गुल, इंतजार करना पड़ा

कलेक्‍टर जब पार्षदों को शपथ द‍िला रहे थे, उसी दौरान ऑड‍िटोर‍ियम सभागार में कुछ समय के ल‍िए ब‍िजली गुल हो गई। पार्षदों की शपथ को कुछ समय रोकना पडा। कुछ समय बाद ऑड‍िटोर‍ियम का इंवर्टर चालू हो गया और सभागार फिर रोशन हुआ, ज‍िसके बाद शपथ प्रारंभ कराई गई।

सागर न‍िगम एकमात्र न‍िर्दलीय पार्षद, वह भी भाजपा में शाम‍िल

सागर न‍िगम एकमात्र न‍िर्दलीय पार्षद, वह भी भाजपा में शाम‍िल

सागर नगर न‍िगम में मोहन नगर वार्ड क्रमांक-34 से अशोक साहू न‍िर्दलीय पार्षद बने थे। ये इकलौते न‍िर्दलीय पार्षद चुने गए थे, जो सागर न‍िगम में अभी तक का र‍िकॉर्ड रहा है। महापौर शपथ ग्रहण के बाद अध्‍यक्ष पद की रायशुमारी व घोषणा के बाद मंत्री भूपेंद्र सिंह, व‍िधायक शैलेंद्र जैन की मौजूदगी में अशोक साहू ने भाजपा ज्‍वाइन कर ली। मंत्री और व‍िधायक ने उन्‍हें भाजपा का भगवा दुप्‍पटा पहनाकर भाजपा में स्‍वागत किया।

भाजपा ने वृन्‍दावन अह‍िरवार को न‍िगाध्‍यक्ष प्रत्‍याशी बनाया

भाजपा ने वृन्‍दावन अह‍िरवार को न‍िगाध्‍यक्ष प्रत्‍याशी बनाया


नगर न‍िगम में भाजपा महापौर, 40 पार्षदों की पर‍िषद के बाद न‍िगम अध्‍यक्ष पद के ल‍िए पार्षद वृंदावन अह‍िरवार को अध‍िकृत प्रत्‍याशी घोष‍ित किया गया है। दोपहर बाद कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष में अध्‍यक्ष पद का न‍िर्वाचन संपन्‍न होना है। कांग्रेस के महज सात पार्षद होने के बावजूद कांग्रेस से पार्षद सुलेखा राय ने अध्‍यक्ष पद के ल‍िए नामांकन दाख‍िल कर द‍िया। अब न‍ियमानुसार इसके ल‍िए वोट‍िंग की संभावना जताई जा रही है।

सभागार और मंच में मौजूद लोगों ने खडे होकर क‍िसा महापौर का स्‍वागत

सभागार और मंच में मौजूद लोगों ने खडे होकर क‍िसा महापौर का स्‍वागत

महापौर संगीता त‍िवारी के शपथ लेते ही उन्‍होंने व उनके पत‍ि डॉ सुशील त‍िवारी ने खडे होकर हाथ जोडकर लोगों का आभार व्‍यक्‍त किया। इस दौरान मंच पर मौजूद मंत्री, व‍िधायक, भाजपा के पदाध‍िकारी, पूर्व महापौर सह‍ित सभी अत‍िथ‍ियों और सभागार में मौजूद लोगों ने खडे होकर महापौर का स्‍वागत किया। ताल‍ियां बजाकर सभी ने उत्‍साह व्‍यक्‍त‍ किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+