MP News: इस जड़ी-बूटी की खेती कर मालामाल होंगे किसान, पलटेगी किस्मत
मध्यप्रदेश में एक जिला, एक औषधीय उत्पाद केे तहत देवास जिले में अश्वगंधा की खेती के लिए बड़े पैमाने पर किसानों को तैयार किया जा रहा है। इस क्रम में आयुष विभाग ने सोनकच्छ में जिले की 56 वन समितियों को प्रशिक्षित किया।
वनक्षेत्र के किसानों और वन समितियों तक अश्वगंधा की अघुनातन और अच्छी बचत देने वाली खेती को सही-सही जानकारी पहुंचाई जाने के उद्देश्य से आयुष विभाग ने संस्था सोलिडरी डाड के साथ वन समितियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया।

इसमें वन विभाग के रेंजर राजेन्द्र सोलंकी, जिला आयुष अधिकारी डॉ गिर्राज बाथम तथा सॉलिडरी डाड की पूर्वा दीक्षित उपस्थित थे। मास्टर ट्रेनर डॉ केवलराम कुशवाह और धर्मेंद्र बैरागी ने तकनीकी प्रशिक्षण देते हुए वन समितियों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक किसानों तथा स्व सहायता समूहों को औषधीय खेती केे लिये तैयार करें।
आयुष विभाग की महत्वाकांक्षी देवारण्य योजना में औषधीय पादप बोर्ड मंत्रालय भोपाल ने देवास जिले में अश्वगंधा को विशेष औषधीय उत्पाद के लिये चिन्हांकित किया है। इनके व्यापक प्रचार-प्रसार अभिसरण में विभागों की योजनाएं एवं औषधीय पौधों की खेती, संग्रहण, भंडारण, प्रसंस्करण तथा विपणन आदि विषयों की जानकारी प्रशिक्षण में दी गयी।
समर्थन मूल्य पर गेहूं की बिक्री
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये बनाए गए खरीदी केन्द्रों पर किसान का फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप सभी खरीदी केन्द्रों पर किसान के लिये पेयजल व छाया की व्यवस्था के साथ उनका स्वागत भी किया जा रहा है।
यहाँ लक्ष्मीगंज में सेंटर वेयर आउस परिसर में तिघरा सहकारी संस्था द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी की जा रही है। बुधवार को यहाँ गेहूँ लेकर आए किसानों का पुष्पाहारों से स्वागत किया गया। इसी तरह ईंटमा, दुबहा तथा अन्य खरीदी केन्द्रों पर भी किसानों को सम्मानित किया गया। बुधवार को करहिया में भी उपार्जन केन्द्र शुरू हुआ।
जिले में अब तक 203 किसानों से 16 हजार 605 क्विंटल गेहूँ की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है। समर्थन मूल्य पर गेहूँ बेचकर गए किसानों को अब तक लगभग 89 लाख 26 हजार रूपए का भुगतान भी कर दिया गया है। समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने के लिये अभी तक 609 किसानों द्वारा स्लॉट बुक कराए जा चुके हैं।
ये भी पढ़े- MP की महिलाओं को हर महीने मिलेगी 14000 तक सैलरी, कैसे, CM मोहन यादव ने बताया












Click it and Unblock the Notifications