एमपी में कड़ाके की ठंड आने से पहले छाया कोहरा, भोपाल इंदौर में पारा गिरने से बढ़ी सर्दी, IMD का ताजा अपडेट
Weather in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में अचानक कोहरा के साथ ठंड महसूस होने लगी है। भोपाल इंदौर समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में रात को हल्की धुंध भी देखने को मिल रही हैं। पचमढ़ी में रात का पारा 8 डिग्री के करीब पहुंच गया वहीं मंडला में पारा 11 डिग्री के पास दर्ज किया गया है।
अधिकतर जिलों में दिन के समय भी अब ठंडी हवा चल रही है। वहीं रात होते ही पारा तेजी से लुढ़कता नजर आता है। वहीं सुबह के समय कोहरा देखा जा रहा है। उज्जैन,ग्वालियर, भोपाल, इंदौर और जबलपुर जैसे बड़े जिलों में दिन का तापमान भी गिर रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन के समय जिले में सबसे अधिक तापमान गुना जिले में देखने को मिला जो की 32 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। वहीं बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल, इंदौर और जबलपुर में पारा 30 डिग्री के करीब दर्ज किया गया।अधिकांश जिलों में रात के बाद अब दिन में भी ठंडी हवा का दौर दिखने लगा है।
प्रदेश के पांच बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में दिन का अधिकतम तापमान सबसे कम 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा इंदौर में 30.3 डिग्री, जबलपुर में 30.8 डिग्री और उज्जैन में व ग्वालियर मे 31.5 डिग्री दर्ज हुआ।
15 नवंबर से रात के तापमान में गिरावट का अनुमान है। अधिकांश शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है। अभी पचमढ़ी, शाजापुर और अमरकंटक में ही पारा सबसे कम है। दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक पारे में गिरावट होगी, लेकिन सामान्य से नीचे जाने की संभावना नहीं है।आखिरी सप्ताह में ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में बारिश होने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications