मध्य प्रदेश में पत्थरबाजों पर नकेल कसने की तैयारी में शिवराज सरकार, लाएगी सख्त कानून
भोपाल। Law against Stone pelting पत्थरबाजी की घटनाओं पर मध्य प्रदेश की सरकार सख्त कानून लाने पर विचार कर रही है। दरअसल, राज्य सरकार प्रदेश में पत्थरबाजी की हाल ही की कुछ घटनाओं को लेकर काफी चिंतित है और फिलहाल कानून को लेकर योजना पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन, इंदौर, नीमच और मंदसौर में हुई पत्थरबाजी की घटनाओं के बाद इस संबंध में नया कानून बनाने के संकेत दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय में नए साल पर हुई अफसरों के साथ पहली बैठक में भी इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा हुई है।

जो राज्य में अशांति फैलाएगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा- शिवराज
जानकारी के मुताबिक, शिवराज सरकार पत्थरबाजों पर नकेल कसने की तैयारी कर रही है।साल की पहली बैठक में सीएम चौहान ने कहा कि पत्थरबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ कानून होना भी बेहद जरूरी है। सीएम ने कहा, 'पत्थरबाजी के कारण कई बार जान का भी खतरा हो जाता है, इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की सख्त जरूरत है।' बैठक में सीएम ने साफ तौर पर कहा कि राज्य में हर कीमत पर शांति जरूरी है, जो गड़बड़ करेगा उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।
कानून को लेकर औपचारिक ऐलान है बाकि
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही इंदौर, उज्जैन, नीमच और मंदसौर में पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं थी, जिसके बाद राज्य में साम्प्रदायिक तनाव की भी स्थिति बनी थी। शिवराज सरकार इन घटनाओं पर काफी गंभीर है। बैठक के बाद पत्थरबाजी कानून को लेकर कोई औपचारिक ऐलान तो नहीं किया गया है, लेकिन यह स्पष्ट निर्देश हैं कि ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। सीएम ने कहा है कि प्रदेश की शांति व्यवस्था बिगड़ाने की कोशिश करनेवालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
-
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications