MP: किसान अब मंडी में नहीं मोबाइल एप 'MP Farm Gate' से ऑनलाइन बेच सकेंगे अपनी फसल
MP में किसानों को अब अपनी उपज बेचने के लिए मंडियों में ट्रॉली भरकर व्यापारियों के यहां धक्के नहीं खाना पड़ेंगे, नीलामी में परेशान नहीं होना पड़ेगा। मप्र सरकार ने इसके लिए एक मोबाइल एप 'एमपी फॉर्म गेट' तैयार किया हैं। किसान अपनी फसल मंडी में ले जाए बगैर इसके माध्यम से विक्रय कर सकेंगे। जानकारी अनुसार किसानो को मोबाइल एप पर फसल की गुणवत्ता, उसका वजन, अपेक्षित कीमत से लेकर तमाम आवश्यक जानकारी अपलोड करना होगी। इच्छुक व्यापारी एप पर जानकारी देखकर खुद किसान से संपर्क करेंगे। इस पूरी प्रक्रिया व खरीद-बिक्री के दौरान मंडी प्रशासन भी शामिल रहेगा।

मप्र सरकार ने एवं मंडी बोर्ड द्वारा किसानों को कृषि उपज विपणन के क्षेत्र में अभिनव कदम उठाते हुए मोबाइल एप के माध्यम से अपनी कृषि उपज को अपने घर, खलिहान, गोदाम से कराने की सुविधा प्रदान की गई है। सागर कृषि उपज मण्डी समिति ने बताया कि किसान को अपने एंड्राइड मोबाइल पर प्ले स्टोर में जाकर मंडी बोर्ड भोपाल का मोबाइल एप 'एमपी फार्म गेट' डाउनलोड करना होगा तथा एप इंस्टाल कर किसान को पंजीयन करना होगा।
फसल बेचने के लिए यह प्रक्रिया अपनानी होगी
फसल बेचने के समय किसानों को अपने खेतों की उपज के संबंध में मंडी फसल, ग्रेड.किस्म, मात्रा एवं अपेक्षित भाव की जानकारी दर्ज करना होगा। किसानों द्वारा 'एमपी फार्म गेट' एप पर दी गई जानकारियां चयनित मंडी के पंजीकृत व्यापारियों को प्राप्त हो जाएगी तथा एप पर प्रदर्शित होगी। व्यापारी फसल की जानकारी एवं बाजार की स्थिति के अनुसार अपनी दरें ऑनलाइन दर्ज करेंगे। जिसका किसान को एप में मैसेज प्राप्त होगा। इसके बाद आपसी सहमति के आधार पर चयनित स्थल पर कृषि उपज की तौल का काम कराया जाएगा। इसके पूर्व व्यापारी उपज की गुणवत्ता व संतुष्टि करेंगे। इसके लिए वे खेत, गोदाम या खलिहान में स्वयं जाकर या अपने आदमी को भेजकर भौतिक सत्यापन करा सकेंगे। तौल होने के बाद ऑनलाइन सौदा पत्रक एवं भुगतान पत्रक जारी किया जाएगा और शासन, मंडी बोर्ड के नियमानुसार नकद या बैंक खाते में भुगतान किया जाएगा।
सारे प्रदेश की मंडियों के भाव से अपडेट रहेंगे किसान
'एमपी फार्म गेट' एप मोबाइल एप के माध्यम से किसान मंडी में आए बिना अपने घर, गोदाम, खलिहान से भी अपनी कृषि उपज का विक्रय कर सकते हैं। इस एप किसान प्रदेश की मंडियों में विक्रय की जाने वाली उपजों के दैनिक भाव की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। किसानों से इस एप को अपने एंड्राइड मोबाइल में इंस्टाल कर राज्य शासन एवं मंडी बोर्ड के इस सिस्टम से सीधे जुड़ सकते हैं। सरकार ज्यादा से ज्यादा किसानों के मोबाइल में यह एप डाउनलोड करवा के लिए अभियान चलाएगी।












Click it and Unblock the Notifications