MP exit poll 2023: ‘देश विजन से चलता है टेलीविजन से नहीं', एग्जिट पोल आने के बाद कमलनाथ के मन की बात

MP exit poll 2023: मध्य प्रदेश असेंबली इलेक्शन पर एग्जिट पोल की झड़ी लगी, जिसमें अधिकांश ने बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान जताया। एबीपी सी वोटर सर्वे को छोड़ सभी ने बीजेपी सरकार बनने या कांटे का मुकाबला बताया। इसके बाद प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

पूर्व सीएम कमलनाथ का भी एग्जिट पोल को लेकर बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने 'X' पर अपने मन की बात लिखी। अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए कहा कि वो 3 दिसंबर को रियल रिजल्ट का इंतजार करें। सुनिश्चित करें कि वोटों की गिनती सही हो।

MP exit poll 2023 kamal nath said country is run by vision

एक्स पर कमलनाथ ने लिखा कि- ''कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को मैं उनका बल याद दिलाना चाहता हूं. आप लोग कांग्रेस की शक्ति हैं और आपकी मेहनत और समर्पण से ही जनता ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जमकर वोट डाला है। 3 दिसंबर को जब मतगणना शुरू होगी तो कांग्रेस की सरकार पर जनता की मोहर लग जाएगी। मैंने हमेशा आपसे कहा है कि देश विजन से चलता है, टेलीविजन से नहीं. बहुत से एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती हुई दिखाई दी है जबकि कुछ एग्जिट पोल अन्य तरह की बात कर रहे हैं। आपको इस सबसे अपना ध्यान भटकने नहीं देना है। अर्जुन की तरह आपको निगाहें सिर्फ अपने लक्ष्य पर रखनी है. आपको अपना पूरा ध्यान मतगणना के दिन पर लगाना है और यह सुनिश्चित करना है कि कांग्रेस को मिला एक-एक वोट सही से गिना जाए और प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस की सरकार बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+