MP News: लगातार 300 दिन विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान, एमपी के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारणी की उपलब्धि
MP News: बिजली उत्पादन में मध्य प्रदेश की बिजली इकाइयां नित नए कीर्तिमान बना रही हैं। जिसकी बड़ी वजह शिवराज सरकार द्वारा लगातार प्रयास हैं। तय लक्ष्य से ज्यादा उत्पादन में सारणी ताप विधुत गृह मिसाल कायम करता आ रहा हैं। जिसकी वजह से कई दूसरे राज्य आज एमपी पर निर्भर हैं।
मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के विद्युत गृह क्रमांक 4 की 250 मेगावाट क्षमता की इकाई नंबर 10 ने तमाम पुराने रिकार्ड ध्वस्त करते हुए आज 300 दिन अनवरत विद्युत उत्पादन करने का कीर्तिमान बनाया। यह इकाई 15 अक्टूबर 2022 से सतत् विद्युत उत्पादनरत है।
मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की पहली किसी इकाई ने लगातार 300 दिन विद्युत उत्पादन करने की उपलब्धि हासिल की है। इससे पूर्व 236 दिन अनवरत विद्युत उत्पादन का रिकार्ड सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की इकाई नंबर 11 के नाम पर था। पीएएफ, पीएलएफ व ऑक्जलरी खपत में मिली उपलब्धि-इकाई नंबर 10 ने संचालन के दौरान उत्कृष्ट व सराहनीय प्रदर्शन करते हुए प्लांट अवेबिलिटी फेक्टर (पीएएफ), प्लांट लोड फेक्टर (पीएलएफ) व ऑक्जलरी कंजम्पशन जैसे मापदंडों में विशिष्टता अर्जित की। इकाई नंबर 10 ने 101.01 प्रतिशत पीएएफ, 97.34 प्रतिशत पीएलएफ व 7.85 प्रतिशत ऑक्जलरी खपत अर्जित की।

ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई
मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने सतपुड़ा ताप विद्युत गृह की इकाई नंबर 10 द्वारा लगातार 300 दिन विद्युत उत्पादन करने के कीर्तिमान बनाने पर इकाई के समस्त अभियंताओं व कार्मिकों को बधाई दी है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सर प्लस बिजली वाला राज्य हैं। किसी वक्त प्रदेश अंधियारे में डूबा रहता था। बिजली रहती भी थी तो नाम मात्र के लिए। लेकिन जब से बीजेपी सरकार आई तब से न सिर्फ बिजली सप्लाई की व्यवस्था दुरुस्त हुई, बल्कि उत्पादन के बढ़ते लक्ष्य को भी हासिल किया गया।












Click it and Unblock the Notifications