MP Elections: सीएम शिवराज बोले- कमलनाथ के शासन मॉडल में "भ्रष्टाचार, अपराध और कमीशन" शामिल है

मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 17 नंवबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित होगा। इससे पहले मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश भर में रैलियां और जनसभाएं कर रहे है। जिसमें विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जमकर हमला बोल रहे हैं। वहीं गुरुवार सीएम चौहान ने सागर, छतरपुर, पन्ना और सतना जिलों में भी रैलियां की। जहां पर भाजपा सरकार की उपलब्धियां के बारे में जनता को बताया इसके साथ ही राज्‍य की पिछली कमलनाथ सरकार पर कई आरोप लगाए।

Shivraj Singh Chauhan,

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीकमगढ़ जिले की पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर एक सभा को संबोधित करते हुए कहा मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के शासन मॉडल में "भ्रष्टाचार, अपराध और कमीशन" शामिल है। उन्‍होंने कहा वह कहते रहते हैं कि कमलनाथ मॉडल आएगा( (यदि कांग्रेस चुनाव जीतती है और सरकार बनाती है)। ये कमलनाथ मॉडल क्‍या है? यह भ्रष्टाचार, अपराध और कमीशन का एक मॉडल है।

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके साथ ही दावा किया अगर कांग्रेस मध्‍य प्रदेश की सत्ता में आई तो भाजपा सरकार की प्रमुख 'लाडली बहना योजना', जिसके अंतर्गत महिला लाभार्थियों को हर महीने कुछ निश्चित राशि मिलती है, अस्तित्व में नहीं रहेगी।सीएम शिवराज ने कहा संयोग से कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को 1,500 रुपये की मासिक सहायता का वादा किया है, जबकि हमारी भाजपा सरकार ने पहले ही कहा है कि प्रदेश में लाडली बहना योजना के तहत सहायता को उत्तरोत्तर बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति माह किया जाएगा।

शिवराज चौहान ने कहा उनकी सरकार इंजीनियरिंग और मेडिकल स्ट्रीम में प्रवेश लेने वाले गरीब छात्रों की फीस का भुगतान करेगी, प्रत्येक परिवार को नौकरी प्रदान करेगी, 450 रुपये में एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति करेगी और बढ़े हुए बिजली बिल माफ करेगी। उन्‍होंने दावा किया कांग्रेस कभी भी लोगों को ऐसा लाभ नहीं दे पाएगी। कांग्रेस केवल झूठे चुनावी वादे कर रही है।

इसके साथ ही सीएम शिवराज ने कहा कमलनाथ सरकार ने दिसंबर 2018 से मार्च 2020 तक अपने कार्यकाल के दौरान बैगा, भारिया और सहरिया आदिवासियों को 1,000 रुपये की मासिक सहायता सहित कल्याणकारी योजनाओं को बंद करके "पाप" किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+