MP चुनाव 2023: BSP ने जारी की 26 उम्मीदवारों की लिस्ट, पथरिया से चुनाव लड़ेंगी रामबाई सिंह
MP Assembly Elections 2023: 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होगा।
बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 26 उम्मीदवारों लिस्ट जारी की है। पथरिया विधानसभा सीट से रामबाई चुनाव लड़ेंगी। बीएसपी ने उन्हें टिकट देकर पथरिया से उतारा है।

ये है उम्मीदवारों की लिस्ट
1. रामबाई सिंह- पथरिया
2. सोनेराम कुशवाहा- जोरा
3. सोनेराम धाकड़ उर्फ सोनी- सबलगढ़
4. रामवरन सिंह- अम्बाह
5. महेश कुशवाहा- विजयपुर
6. राजू चौधरी- भाण्डेर
7. हृदेश कुशवाहा- खरगपुर
8. घासीराम पटेल- राजनगर
9. डीलमणी सिंह उर्फ बब्बू राजा- छतरपुर
10. महेंद्र गुप्ता- बिजावर
11. सुभाष शर्मा उर्फ डोली- चित्रकूट
12. रामायण साकेत- मनंगवा
13. रानी वर्मा- सिहावल
14. विजय कुमार विरसा - जैतपुर
15. सुभाष मरकाम- सिहोरा
16. अजाव लाल शास्त्री- वारा सिवनी
17. पंचेश्वर गुरुजी- कटंगी
18. अहिरवरन सिंह गुर्जर- शिवपुरी
19. उमादेवी वर्मा- गोविंदपुरा
20. सविता अहिरवार- गाडरवारा
21. विक्रम हिरपाची- छिंदवाड़ा
22. ईंदल राव खातरकर- मुल्ताई
23. संदीप अटूट- खंडवा
24. वद्री लाल कटारिया- आष्टा
25. बलवंत सिंह गुर्जर- सवासरा
26. दिलीप कास्डेकर- नेपानगर
बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा। 3 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications