MP Election Result: CM Shivraj से मिले कमलनाथ और नकुलनाथ, हुई ये बात
MP Election Result: मध्य प्रदेश में BJP ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है, जहां प्रचंड बहुमत से मिली जीत के बाद BJP नेता और कार्यकर्ताओं में उत्साह है, तो वहीं इस जीत के बाद कांग्रेस के खेमे में निराश नजर आ रही है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद अलग-अलग तरह की तस्वीर भी निकलकर सामने आ रही है।
राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ बेटे नकुलनाथ के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुंचे, जहां कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को बधाई दी है।

दोनों नेताओं के बीच हुई बात
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ बेटे नकुलनाथ के साथ सोमवार की सुबह सीएम शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुंचे थे, जहां कमलनाथ और नकुलनाथ ने फूलों का गुलदस्ता सीएम शिवराज सिंह चौहान को भेंट करते हुए जीत की बधाई दी है। दोनों ही नेताओं के चेहरे पर मुस्कान देखने मिल रही थी, तो वहीं दोनों ही नेताओं ने एक दूसरे से मुलाकात करते हुए बातचीत की है। बता दें कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाई है।
कमलनाथ ने जनता को दिया खास संदेश
कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा की, चुनाव परिणाम में मध्य प्रदेश की जनता का फैसला मुझे स्वीकार है। हमें विपक्ष में बैठने की जिम्मेदारी दी गई है, और हम अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। मध्य प्रदेश के सामने अभी सबसे बड़ा सवाल यही है कि मध्य प्रदेश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो, हमारे किसानों को खुशहाली मिले। मैं भारतीय जनता पार्टी को बधाई देता हूं। मुझे आशा है कि जनता ने उनके ऊपर जो विश्वास दिखाया है, वे उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। आप सबको याद होगा कि मैंने कभी सीटों की घोषणा नहीं की। मैंने हमेशा यही कहा कि मुझे मध्य प्रदेश के मतदाता पर विश्वास है और आज भी मैं यही कहूंगा कि मुझे मध्य प्रदेश के मतदाता पर विश्वास है। मैं सभी हारे हुए प्रत्याशी और जीते हुए विधायकों के साथ इस बात की समीक्षा करूंगा कि आखिर वह क्या वजह रही जो हम अपनी बात मध्य प्रदेश के मतदाता को समझा नहीं सके।
ये भी पढ़े- MP के 'मन में मोदी', लेकिन MODI के मन में कौन?, किसे मिलेगी CM की कुर्सी, जानिए












Click it and Unblock the Notifications