MP में वोटर आईडी में संशोधन के रिकॉर्ड 49.44 लाख आवेदन, आयोग ने तारीख आगे बढ़ाई
Madhya Pradesh विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों के पहले मप्र निर्वाचन आयोग मतदाता सूचियों को अपडेट करने, आवेदनों व दावे-आपत्तियों की तारीख बढ़ा दी है। इसे 31 अगस्त से बढ़ाकर 11 सितंबर कर दिया गया है। बता दें कि मतदाता सूचियों और वोटर आईडी में संशोधन के लिए 38 लाख से अधिक आवेदन आए हैं। इस कारण संभवता: निर्वाचन आयोग को पहली दफा आखिरी तारीख को आगे बढ़ाना पड़ा है।

37 लाख से अधिक आवेदन संशोधन के लिए आए
निर्वाचन आयोग सूत्रों के अनुसार करीब आयोग को जो 49.44 लाख करीब आवेदन आए हैं, उनमें सबसे ज्यादा आवेदन मतदाता परिचय पत्र और मतदाता सूची में संशोधन से संबंधित हैं। आंकड़ों की बात करें तो 37.38 लाख के करीब आवेदन ऐसे हैं जो मतदाता परिचय पत्र में जाति सुधारने, गलत को सही करने, नाम की स्पेलिंग सुधरवाने, पता सुधरवाने, जन्म तारीख सही करवाने, शिफ्टिंग के बाद एक विधानसभा से दूसरी विधानसभा में नाम जुड़वाने, मृत्यु के बाद नाम कटवाने से संबंधित आवेदन आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications